ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

अच्छी खबर : लॉकडाउन के बीच आज से शुरू होगी बिजली की मीटर रीडिंग

ARA : आज से पटना में बिजली मीटर की रीडिंग फिर से शुरू हो जाएगी. साउथ बिहार कंपनी के महाप्रबंधक राजस्व अरविंद कुमार की ओर से इस बात को लेकर आदेश जारी किया गया है. कोरोना के कारण जा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

ARA :  आज से पटना में बिजली मीटर की रीडिंग फिर से शुरू हो जाएगी. साउथ बिहार कंपनी के महाप्रबंधक राजस्व अरविंद कुमार की ओर से इस बात को लेकर आदेश जारी किया गया है. 

कोरोना के कारण जारी तीसरे चरण के लॉकडाउन में मिली रियायतों के तहत 4 मई से बिहार में बिजली मीटर की रीडिंग से शुरू हो जाएगी. केंद्र सरकार ने बिजली के कामों को प्रतिबंधित श्रेणी में नहीं रखा है, जिसके बाद एक बार फिर से बिजली मीटर की रीडिंग शुरू करने का फैसला बिजली कंपनी ने लिया है. लेकिन कंपनी ने रीडरों को सावधानी बरतते हुए रीडिंग करने का आदेश दिया है.

 कम कलेक्शन के कारण कंपनी ने यह निर्णय लिया है. हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में 23 अप्रैल से ही फ्रेंचाइजी ने बिजली मीटर रीडिंग शुरू कर दिया है. बता दें कि कोरोना के कारण बिलिंग का काम 25 मार्च से ही बंद है. इस दौरान पिछले तीन महीनों से औसत खपत पर उपभोक्ताओं को बिजली बिल दिया जा रहा है. लेकिन 4 मई से मिली छूट के आधार पर हॉटस्पॉट इलाकों को छोड़कर बाकी के इलाकों में 4 मई से मीटर रीडिंग का काम शुरू हो जाएगा. मार्च-अप्रैल में औसत बिल देने के कारण उपभोक्ताओं को असुविधा महसूस हो रही है. ज्यादातर लोगों ने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है. जिसे देखते हुए बिजली कंपनी ने केंद्र से मिली छूट के बाद मीटर रीडिंग कराने का निर्णय लिया है.