ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

आज से कार्यालयों में शुरू होगा आम लोगों के लिए कामकाज, जाति प्रमाणपत्र के साथ ही जमीन रजिस्ट्री का भी होगा काम

PATNA : लॉकडाउन होने के बाद से कार्यालयों में बंद आम आदमी के कामकाज आज से शुरू होंगे. इसे लेकर डीएम कुमार रवि ने निर्देश जारी कर दिया है. डीएम के आदेश मिलने के साथ ही अब कार्यालय ख

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन होने के बाद से कार्यालयों में बंद आम आदमी के कामकाज आज से शुरू होंगे. इसे लेकर डीएम कुमार रवि ने निर्देश जारी कर दिया है. डीएम के आदेश मिलने के साथ ही अब कार्यालय खुलेंगे और इसमें कामकाज किए जाएंगे. 

अब प्रखंड और अंचल कार्यालयों में जाति प्रमाणपत्र, आवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे. इसे लेकर डीएम ने आदेश दिया है कि  आरटीपीएस काउंटर को सैनेटाइज करने के बाद  ही खोला जाए. जो कर्माचारी अबतक कार्यालय नहीं आते उन्हें तत्काल बुलाने को कहा गया है.

डीएम ने बताया कि भूमि निबंधन का कामकाज अभी ऑनलाइन हो रहा है. कार्यालय में भीड़ जमा न हो इसके लिए  रजिस्ट्री के पहले ऑनलाइन बुकिंग कराना होगा, इसके बाद  समय दिया जाएगा और उसके हिसाब से रजिस्ट्री की जाएगी. 

कार्यालयों के कर्मचारियों और आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही सभी को मास्क लगाना भी अनिवार्य होगा.