ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

आज से खुलेंगे गाड़ियों के शो रूम, ऑटोमोबाइल सेक्टर में लौटेगी रौनक

PATNA : राज्य सरकार ने गाड़ियों के शोरूम खोलने की इजाजत दे दी है. सरकार की इजाजत मिलने के साथ ही आज से कार, मोटरसाइकिल समेत सभी गाड़ियों के शोरूम खुलने का रास्ता साफ हो गया है.इस बारे में गृ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राज्य सरकार ने गाड़ियों के शोरूम खोलने की इजाजत दे दी है. सरकार की इजाजत मिलने के साथ ही आज से कार, मोटरसाइकिल समेत सभी गाड़ियों के शोरूम खुलने का रास्ता साफ हो गया है.

इस बारे में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमीर सुबहानी ने कहा कि राज्यों में सभी तरह के वाहनों के शोरूम खोले जा सकते हैं, जिलाधिकारी इसका आदेश अपने अस्तर से जारी करेंगे. आमिर सुबहानी ने संबंधित आदेश रविवार को जारी कर दिया है.

गृह मंत्रालय के तरफ से जारी आदेश के बाद अब डीएम  अपने-अपने जिलों में स्थित गाड़ियों के शोरूम को खोलने का आदेश अलग से जारी करेंगे. बता दें कि गृह विभाग ने 6 मई को आदेश जारी करते हुए ऑटोमोबाइल सेक्टर  को खोलने की इजाजत दी थी, लेकिन इसमें शोरूम का जिक्र नहीं होने के कारण संशय की स्थिति बनी हुई थी. आदेश के बावजूद शोरूम खोलने की इजाजत जिला प्रशासन द्वारा नहीं दी जा रही थी. जिसके बाद रविवार को अलग से गाड़ियों के शो-रुम खोलने का आदेश जारी किया गया है.