ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

आज से देना होगा बढ़ा हुआ टोल टैक्स, नेशनल हाइवे अथॉरिटी का फैसला

PATNA : टोल रोड का इस्तेमाल करने वाले लोगों को आज से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। टोल प्लाजा से गुजरने वाले लोगों को अब ज्यादा टैक्स देना होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी में 31 मार्च की

आज से देना होगा बढ़ा हुआ टोल टैक्स, नेशनल हाइवे अथॉरिटी का फैसला
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : टोल रोड का इस्तेमाल करने वाले लोगों को आज से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। टोल प्लाजा से गुजरने वाले लोगों को अब ज्यादा टैक्स देना होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी में 31 मार्च की आधी रात से टोल टैक्स में इजाफा कर दिया है। बढ़ी हुई दरें बीती रात से लागू हो गई हैं। 


टोल टैक्स में 5 रुपये से लेकर 15 रुपये तक की वृद्धि की गई है। अलग-अलग श्रेणी की गाड़ियों के लिए दरों में इजाफा किया गया है। टोल टैक्स की दरों में हर साल 1 अप्रैल को वृद्धि की जाती रही है। आइए एक नजर डालते हैं टोल टैक्स में किस श्रेणी की गाड़ी के लिए कितनी वृद्धि की गई है। 


कार और जीप के लिए अब सिंगल साइड का टोल टैक्स 115 रुपए देने होंगे। रिटर्न जर्नी के साथ 165 रुपये देने होंगे। एलसीवी श्रेणी के लिए सिंगल साइड का टोल टैक्स 170 रुपये और रिटर्न के साथ 260 रुपये देना होगा।  2 एक्सल के ट्रक और बस के लिए सिंगल साइड का टोल टैक्स 345 रुपये और रिटर्न जर्नी का 515 रुपये देना होगा जबकि तीन से छह एक्सल की गाड़ियों के लिए सिंगल साइट का टोल टैक्स 520 रुपये और रिटर्न जर्नी के साथ 780 रुपये चुकाना होगा।