ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आज से शुरू हो रहा है बालू घाटों पर खनन, लॉकडाउन के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जाएगा ध्यान

PATNA : राज्य के सभी बालू घाटों पर आज से खनन का काम शुरू हो रहा है राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के बीच आवश्यक एहतियातों के साथ खनन की इजाजत दे दी है। सरकार ने बालू घाटों पर खनन की

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राज्य के सभी बालू घाटों पर आज से खनन का काम शुरू हो रहा है राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के बीच आवश्यक एहतियातों के साथ खनन की इजाजत दे दी है। सरकार ने बालू घाटों पर खनन की इजाजत इस शर्त के साथ दी है कि बालू घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। 


राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार के साथ खान एवं भूतत्व विभाग के अधिकारियों की हुई हाई लेवल मीटिंग के बाद यह फैसला किया गया है। बैठक में तय हुआ है कि खनन के दौरान किसी भी स्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग का नियम नहीं टूटे। विभाग में खनन के आदेश को मंजूरी देते हुए गाइडलाइन भी जारी किया है। 


सरकार ने खनन में लगे सभी मजदूरों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ सभी बंदोबस्तधारियों को सारे सुरक्षा मानकों की व्यवस्था करने को कहा है। बालू घाटों पर हैंडवाश, सेनेटाइजर, मास्क आदि की व्यवस्था मजदूरों के लिए बंदोबस्तधारी ही करेंगे। ना केवल खनन बल्कि बालू की लोडिंग और अनलोडिंग के दौरान भी यह व्यवस्था लागू रहेगी।