ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

आज पूरे बिहार से राष्ट्रपति को आज़ादी पत्र भेजेंगे तेज प्रताप, लालू की रिहाई के लिए चला रहे हैं कैंपेन

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए उनके बड़े बेटे तेज प्रताप ने आजादी पत्र कैंपेन शुरू किया था. इस कैंपेन के तहत लालू यादव की रिहाई के लिए देश के महामहिम राष्ट्र

आज पूरे बिहार से राष्ट्रपति को आज़ादी पत्र भेजेंगे तेज प्रताप, लालू की रिहाई के लिए चला रहे हैं कैंपेन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए उनके बड़े बेटे तेज प्रताप ने आजादी पत्र कैंपेन शुरू किया था. इस कैंपेन के तहत लालू यादव की रिहाई के लिए देश के महामहिम राष्ट्रपति को एक आजादी पत्र लिखा गया है. तेजप्रताप यादव ने इस कैंपेन की शुरूआत करते हुए 2 लाख पोस्टकार्ड छपवाया गया था.  अब उन्हीं 2 लाख पोस्टकार्ड को महामहिम राष्ट्रपति को सौंप कर लालू यादव की रिहाई की मांग करेंगे. आज पूरे बिहार से जमा किये गए आज़ादी पत्रों को दिल्ली भेजा जाएगा. 


बताया जा रहा है कि आज शाम 4 बजे पटना स्थित जीपीओ से तेज प्रताप यादव पूरे बिहार भर से आए आजादी पत्र को राष्ट्रपति भवन के लिए पोस्ट करेंगे. इस कैंपेन में सभी विश्वविद्यालयों के छात्रों को भी लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए चलाई गई मुहिम से जोड़ा गया है. 


आपको बता दें कि इस कैंपेन की शुरूआत करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा था कि लालू जी को झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया है. जो लोग इस मामले में फंसे थे उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन गरीबों की आवाज लालू यादव जी को तबीयत खराब होने के बाद भी जेल में बंद रखा गया है.  कैंपेन को लेकर तेजप्रताप यादव ने कहा था कि इसे शुरू किया गया है और ये मुहिम पूरे देश में चलेगी. हम महामहिम राष्ट्रपति से लालू जी की रिहाई की मांग करेंगे. आज उसी मुहीम के तहत वह देश भर से प्राप्त सभी आजादी पत्रों को दिल्ली भेजेंगे.