ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पृथ्वी दिवस आज : बिहार सरकार का मिशन 2.51 होगा पूरा, नीतीश करेंगे पौधारोपण

PATNA : आज पृथ्वी दिवस है.. इसके पहले बिहार सरकार ने राज्य में पौधारोपण के लिए बड़े पैमाने पर मिशन चला रखा था जिसका आज समापन हो जाएगा। मिशन 2.51 करोड़ आज पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : आज पृथ्वी दिवस है.. इसके पहले बिहार सरकार ने राज्य में पौधारोपण के लिए बड़े पैमाने पर मिशन चला रखा था जिसका आज समापन हो जाएगा। मिशन 2.51 करोड़ आज पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पृथ्वी दिवस के मौके पर पटना में पौधारोपण करेंगे। वह पटना के आर ब्लॉक के पास आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ आज राज्य के सभी जनप्रतिनिधि भी पौधारोपण करेंगे। नीतीश कैबिनेट के सभी मंत्रियों के साथ साथ सभी विधायक विधान पार्षद जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत आने वाले प्रतिनिधि और जिलों के अधिकारी भी पौधारोपण करेंगे। इसके लिए सरकार ने पहले ही गाइडलाइन जारी कर रखी है। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत बिहार में हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए इस मिशन को सरकार ने चुना था जिसके तहत राज्य में दो करोड़ 51 लाख पौधे लगाए जाने थे।


बिहार में मनरेगा के तहत पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया है। ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य में एक करोड़ 17 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है जिनमें तकरीबन 94 हजार से ज्यादा पहुंचे 7 अगस्त तक लगाए जा चुके थे। राज्य के जिन जिलों ने पौधारोपण कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन किया है उनमें पूर्णिया के अंदर 136 फ़ीसदी, कैमूर में 120, सहरसा में 108, सारण में 105, अरवल में 105, भागलपुर में 105, नालंदा में 101, किशनगंज में 101 फ़ीसदी पौधारोपण हुआ है। सीवान और वैशाली के साथ गया में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया।

टैग्स