ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

जनता दरबार रिटर्न्स : आज दूसरी बार शिकायतें सुनेंगे नीतीश, अधिकारियों की लापरवाही पर हो रहे सख्त

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद होंगे। अपनी नई पारी में 5 साल बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार का सिलसिला बीते हफ्ते फिर से

जनता दरबार रिटर्न्स : आज दूसरी बार शिकायतें सुनेंगे नीतीश, अधिकारियों की लापरवाही पर हो रहे सख्त
Editor
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद होंगे। अपनी नई पारी में 5 साल बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार का सिलसिला बीते हफ्ते फिर से शुरू किया था। जनता दरबार दोबारा शुरू करने के बाद नीतीश आज दूसरी बार जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कई विभागों से जुड़ी शिकायतों को सुनेंगे। इसके लिए पहले ही फरियादियों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है और सभी फरियादी कोरोना जांच के बाद ही जनता दरबार में लाए जाएंगे। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पहले जनता दरबार कार्यक्रम में अधिकारियों पर सख्त नजर आए थे। उन्होंने समाज कल्याण विभाग से जुड़ी योजनाओं पर शिकायत मिलने के बाद आंगनबाड़ी सेविकाओं को मानदेय नहीं मिलने के मामले में पूरे बिहार के अंदर जांच के आदेश भी दिए थे। साथ ही साथ सात निश्चय योजना के तहत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और छात्राओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में गड़बड़ी को लेकर भी मुख्यमंत्री ने गंभीरता दिखाई थी। मुख्यमंत्री मैं पिछले जनता दरबार के दौरान यह भी कहा था कि उन्हें गलत तस्वीर पेश की जा रही है। 



रविवार को अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भी नीतीश कुमार ने जनता दरबार कार्यक्रम की चर्चा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि जब उन्हें लगने लगा कि जनसंवाद नहीं होने से उनके सामने सही फीडबैक नहीं आ रहा है तो उन्होंने जनता दरबार कार्यक्रम फिर से शुरू करने का फैसला किया। नीतीश कुमार अपनी पार्टी के नेताओं को भी कह चुके हैं कि वह जनता के बीच जाएं और पार्टी के नेता इस बात की जानकारी इकट्ठा करें कि आखिर सरकार की योजनाओं में या नीतियों में कहां कमी रह गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में जेडीयू के प्रदर्शन को लेकर नीतीश कुमार ने चिंता जताई थी। मुख्यमंत्री का मकसद जनसंवाद को बरकरार रखने का है लिहाजा वह हर सोमवार को जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। जनता दरबार में फरियाद करने के लिए लोगों को अपने जिले में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिला प्रशासन फिलहाल कोरोना के मद्देनजर फरियादियों की जांच के बाद उन्हें जनता दरबार में लेकर पहुंचता है।