ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

आज दोपहर में होगी बिहार विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक, सम्राट चौधरी पेश करेंगे बजट

PATNA : बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत के मौके पर विधानसभा उपाअध्यक्ष ने पक्ष-विपक्ष के सदस्यों से सत्र के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील की। उन्होंने

आज दोपहर में होगी बिहार विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक, सम्राट चौधरी  पेश करेंगे बजट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत के मौके पर विधानसभा उपाअध्यक्ष ने पक्ष-विपक्ष के सदस्यों से सत्र के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि इस छोटे से सत्र का जनसमस्याओं के निदान के लिए बेहतर उपयोग किया जा सकता है।


विधानसभा उपाअध्यक्ष ने बजट सत्र के लिए पीठासीन पदाधिकारियों का मनोनयन और कार्यमंत्रणा समिति का गठन किया। स्पीकर ने बताया कि आज सत्र की पहली पाली की समाप्ति के बाद कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। इसके बाद आज सदन में बिहार का बजट पेश किया जाएगा। यह बजट वित्त विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी के तरफ से पेश किया जाएगा। 


दरअसल, बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आगाज 12 फरवरी से हो चुका है। पहले दिन बिहार की नई एनडीए सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया। और आज बजट पेश किया जाएगा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज अपना पहला बजट पेश करेंगे। क्योंकि वित्त मंत्रालय उन्ही के पास है। और ये उनका पहला बजट होगा। ऐसे में देखना होगा आज सम्राट चौधरी के पिटारे से क्या-क्या निकलेगा। इससे पहले कल आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट सदन में पेश की गई थी।


उधर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 की रिपोर्ट जारी करने के बाद कहा कि हमें अपने संसाधन को बढाना होगा। इसके लिए सभी विभागों को संसाधन बढाने की जरूरत है। बिहार का बजट आकार लगातार बढ रहा है। केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संयुक्त प्रयास से राज्य का तेजी से आर्थिक विकास होगा।