ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

आज शाम साढ़े 5 बजे पटना में घुसेगा ‘यास’: 55 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, भारी बारिश होगी, जानिये मुसीबत हो तो किन नंबरों पर करें कॉल

PATNA : बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्लोन यास बुधवार को बिहार से टकरायेगा. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे यास पटना पहुंच जायेगा. हालांकि उससे पह

आज शाम साढ़े 5 बजे पटना में घुसेगा ‘यास’: 55 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, भारी बारिश होगी, जानिये मुसीबत हो तो किन नंबरों पर करें कॉल
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्लोन यास बुधवार को बिहार से टकरायेगा. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे यास पटना पहुंच जायेगा. हालांकि उससे पहले ही ये बिहार के कई दूसरों जिलों में एंट्री कर लेगा. यास के कारण बिहार के कम से कम 26 जिलों में भारी बारिश होने की आशंका जतायी गयी है. हालांकि बिहार के कई में पिछले दो-तीनों से यास के असर से बारिश हो रही है. लेकिन आज शाम से भारी बारिश का अंदेशा है. 

मौसम विभाग से मिल रही जानकारी के मुताबिक यास तूफान बुधवार को झारखंड होते हुए बिहार में प्रवेश करेगा. बांका, जमुई, कटिहार, लखीसराय, भागलपुर जैसे जिलों से गुजरते हुए ये राज्य के दूसरे जिलों में पहुंचेगा. शाम साढे पांच बजे यास तूफान के पटना पहुंचने की संभावना है. हालांकि तूफान के बिहार पहुंचने से पहले ही इसके असर से सूबे के कई जिलों में बारिश हो रही है. पटना, गया, जहानाबाद, लखीसराय, बांका, जमुई, भागलपुर, पूर्णिया जैसे कई जिलों बुधवार को बारिश हुई. सबसे ज्यादा बारिश गया में 31 मिलीमीटर रिकार्ड की गयी. 

पटना में 225 मिलीमीटर तक हो सकती है बारिश

बुधवार को यास तूफान के बिहार पहुंचने के बाद 160 से लेकर 225 मिलीमीटर कर बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चलेंगी. यास तूफान के कारण सूबे का तापमान भी कम होगा. बिहार में 27 मई की रात से तापमान गिरेगा. 27 से 28 मई तक तापमान में 13 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है. 

संकट हो तो यहां लगायें गुहार

अगर आप पटना के निवासी हैं औऱ यास तूफान के कारण किसी संकट में फंसते हैं तो इन जगहों औऱ नंबरों पर गुहार लगा सकते हैं.

-पटना जिला प्रशासन ने तूफान के मद्देनजर कंट्रोल रूम स्थापित किया है. जिला नियंत्रण कक्ष के इन नंबरों पर कॉल कर मदद मांगी जा सकती है.

0612-2219810, 2219234,2219199, 2219911 और 2219915

-जिला आपदा प्रबंधन शाखा ने भी लोगों के लिए कंट्रोल रूम बनाया है. वहां 0612-2210118 पर कॉल कर मदद मांगी जा सकती है.

-अगर बिजली गुल होने की समस्या हो बिजली कंपनी ने उसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. पटना में 0612-2280507, 7763814671 औऱ 776381472 पर कॉल कर बिजली से संबंधित शिकायत की जा सकती है.

-जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए बुडको ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम बनाया है. वहां संप हाउस से लेकर ड्रेनेज सिस्टम की किसी समस्या की जानकारी टॉल फ्री नंबर-18003456130 पर दी जा सकती है. बुडको ने कहा है कि जानकारी मिलते ही उसके अधिकारी एक्शन में आयेंगे.