ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

आज भागलपुर में सीएम नीतीश का समाज सुधार अभियान, 27 फरवरी को पटना में होगा आयोजन

PATNA : कोरोना की तीसरी लहर थमने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाज सुधार अभियान एक बार फिर से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भागलपुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यम

आज भागलपुर में सीएम नीतीश का समाज सुधार अभियान, 27 फरवरी को पटना में होगा आयोजन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना की तीसरी लहर थमने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाज सुधार अभियान एक बार फिर से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भागलपुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से भागलपुर पहुंचेंगे और वहां समाज सुधार अभियान के तहत जीविका दीदियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भागलपुर में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। समाज सुधार अभियान में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री आज सुबह तकरीबन 11 बजे भागलपुर पहुंचेंगे। हवाई अड्डा रनवे पर बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा और यहां से वह सभास्थल पर जाएंगे।


भागलपुर में समाज सुधार अभियान के दौरान भागलपुर और बांका जिले से आने वाली जीविका दीदियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। तकरीबन 1500 की संख्या में जीविका दीदी मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। मुख्यमंत्री यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बिहार में शराबबंदी अभियान को सफल बनाने समेत अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर सीएम नीतीश लगातार समाज सुधार अभियान के तहत जिलों का दौरा करते रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर सक्रिय होने के बाद अभियान रोक दिया गया था लेकिन अब एक बार फिर से इसे शुरू कर दिया गया है।


भागलपुर के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आने वाले 27 फरवरी को पटना में समाज सुधार अभियान के तहत कार्यक्रम करेंगे। 27 फरवरी को पटना जिले के साथ नालंदा जिले के लोग भी कार्यक्रम में जुड़ेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 5 मार्च को पूर्णिया और 6 मार्च को मधेपुरा के दौरे पर होंगे। पूर्णिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कटिहार अररिया और किशनगंज जिले भी जुड़े रहेंगे जबकि मधेपुरा के कार्यक्रम में सहरसा और सुपौल जिले को जोड़ा गया है।

टैग्स