ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

आ गई बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की नई डेट : देखें पूरी जानकारी

PATNA : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है। जहां केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती आगामी 7 अगस्त से बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शुरू करेगा। क

आ गई बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की नई डेट : देखें पूरी जानकारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है। जहां केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती आगामी 7 अगस्त से बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शुरू करेगा। कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा के संचालन को लेकर केन्द्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष ने जिलाधिकारी पूर्णिया को पत्र जारी कर दिशा-निर्देश दिये हैं। 


इस पत्र में उल्लेख किया गया है कि सिपाही भर्ती परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 7,11,18,21,25,28 और 31 अगस्त है। परीक्षा एक पाली में आयोजित की जायेगी। परीक्षा केन्द्रों के रुप में राजकीय विद्यालयों के साथ-साथ गैर सरकारी, निजी विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय को भी रखा जा सकता है। वैसे महाविद्यालय व विद्यालय जो पूर्व में विवादस्पद रहे हैं, वहां परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया जाये। 


वहीं, पत्र में योग्य केन्द्राधीक्षक व वीक्षकों की नियुक्ति के संदर्भ में भी निर्देशित किया गया है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए बिहार पुलिस में कांस्टेबल की 21,391 वैकेंसी भरी जाएंगी। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। प्रश्नपत्र हल करने के लिए 2 घंटे दिए जाएंगे। कुल 100 प्रश्न होंगे, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। लिखित परीक्षा क्वालिफाइ करने वालों को ही अगले चरण के फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। चयन की मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों से ही बनेगी। 


उधर, चयन के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा की दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे। लिखित परीक्षा महज क्वालिफाइंग होगी। इसमें क्वालिफाइ करने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण के फिजिकल टेस्ट ( शारीरिक दक्षता परीक्षा) में प्रवेश कर पाएंगे।

संबंधित खबरें