ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

REPUBLIC DAY 2025 : 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में CM नीतीश ने फहराया तिरंगा, राज्यवासियों को दी बधाई

REPUBLIC DAY 2025 : गणतंत्र दिवस बिहार के लिए खास है, क्योंकि करीब 8 साल बाद दिल्ली में आयोजित परेड में बिहार की झांकी नजर आएगी। वहीं, पटना के गांधी मैदान में प्रस्तुत झांकियों को आज शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर वीडियो के माध्यम से प्रसारित

REPUBLIC DAY 2025 :
REPUBLIC DAY 2025
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

REPUBLIC DAY 2025 : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वहां लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्विटर पर लिखा, "गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"


इस साल का गणतंत्र दिवस बिहार के लिए खास है, क्योंकि करीब 8 साल बाद दिल्ली में आयोजित परेड में बिहार की झांकी नजर आएगी। वहीं, पटना के गांधी मैदान में प्रस्तुत झांकियों को आज शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर वीडियो के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राजधानी में उत्साह और गर्व का माहौल है। इस अवसर पर राज्यपाल ने गांधी मैदान से राज्य की जनता को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और संबोधित किया। राज्यपाल ने आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रदेश में विकास की योजनाओं की जानकारी दी। 


गांधी मैदान में सुबह 8.45 बजे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अतिविशिष्ट अतिथियों के आगमन हुआ। 8.47 बजे महामहिम राज्यपाल गांधी मदान पहुंचे। परेड के समापन के बाद झांकियों का प्रदर्शन हुआ। 15 विभागों की ओर से झांकियां प्रदर्शित की गईं। 35 मिनट तक झांकियां दिखाई गईं। इसके बाद राष्ट्रीय धुन के साथ ही कार्यक्रम संपन्न हुआ।  इस मौके गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मैदान के के सभी गेट पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गयी थी। 


जहां से आम लोगों का प्रवेश है, वहां जांच के लिए मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए थे।। मैदान में मेडिकल टीम जीवन रक्षक दवाओं के साथ को तैनात किया गया था तथा पीएमसीएच, आईजीआईएमएस और पटना एम्स को अलर्ट कर दिया गया है। इन अस्पतालों की इमरजेंसी में 10 बेड सुरक्षित रखे गए थे तीन क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) गांधी मैदान के चारों ओर सुबह सात बजे से तैनात कर दिया गया। 18 वाच टावर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई ताकि वे भीड़ पर नजर रख सकें। 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई।