ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar IPS Training: ट्रैनिंग पर जाएंगे बिहार के यह 6 IPS अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Bihar IPS Training: बिहार के प्रशासनिक गलियारे से बड़ी खबर आ रही है. सरकार ने राज्य के 6 आईपीएस अधिकारियों को ट्रैनिंग पर भेजने का फैसला लिया है. गृह विभाग की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है.

Bihar IPS Training
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar IPS Training: बिहार कैडर के 6 आईपीएस अधिकारी ट्रैनिंग पर जाएंगे. इसको लेकर गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है. इन अधिकारियों की गैरमौजूदगी में दूसरे अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है।


दरअसल, बिहार कैडर के 6 आईपीएस अधिकारी मिड कैरियर ट्रैनिंग प्रोग्राम पर फेज तीन का प्रशिक्षण लेने के लिए राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद जाएंगे। हैदराबाद में 21 अप्रैल से 16 मई तक इन अधिकारियों की ट्रैनिंग चलेगी। इस दौरान गृह विभाग ने इनके काम का जिम्मा दूसरे अधिकारियों को सौंपा है।


गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, होमगार्ड सह अग्निशाम सेवाएं के डीआईजी सुधीर कुमार पोरिका, विशेष शाखा के एसपी विनीत कुमार और निगरानी ब्यूरो के एसपी मनोज कुमार की अनुपस्थिति में उनके काम को देखेंगे।


इसके अलावा, बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल, बगहा के समादेष्टा मिथिलेश कुमार की गैरमौजूदगी में बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज, मुजफ्फरपुर रेल एसपी विनय तिवारी की अनुपस्थिति में मुजफ्फरपुर के एसपी विश्वजीत दयाल उनका काम देखेंगे।


वहीं एमपीटीसी डुमरांव के प्रिंसिपल सह समादेष्टा महेंद्र कुमार बसंत्री की गैरमौजूदी में बी-सैप चार डुमरांव के समादेष्टा अजय कुमार पांडेय उनका कामकाज देखेंगे। गृह विभाग की तरफ से इस सभी अधिकारियों को आदेश जार कर दिया गया है।