ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

बिहार के 59,000 लोगों के लिए नीतीश सरकार ने खोल दिया खजाना..मिलने जा रहा 2-2 लाख रू, किनको मिलने वाला है लाभ..कैसे करें अप्लाई, जानें....

बिहार सरकार लघु उद्यमी योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए गरीब लोगों को 2 लाख की आर्थिक सहायता दे रही है. बुधवार को सूबे के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने पोर्टल को लॉन्च किया है.

बिहार के 59,000 लोगों के लिए नीतीश सरकार ने खोल दिया खजाना..मिलने जा रहा 2-2 लाख रू, किनको मिलने वाला है लाभ..कैसे करें अप्लाई, जानें....
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Laghu Udyami Yojana: बिहार के 59 हजार से अधिक लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. विधानसभा चुनाव से पहले गरीबों और बेरोजगारों को बड़ा तोहफा मिलने की संभावना है. उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बुधवार को बिहार लघु उद्यमी योजना (वित्तीय वर्ष 2024-25) के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया. इस योजना के तहत राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. मकसद है कि सभी लोग छोटा-मोटा कारोबार कर स्वावलंबी बन सकें.

उद्योग विभाग की तरफ से बताया गया है कि पात्र लाभार्थी 19 फरवरी से पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च है. आवेदन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी. इस योजना के तहत लगभग 59 हजार लाभार्थियों का चयन कम्प्यूटरीकृत रेंडमाइजेशन (कम्प्यूटर द्वारा लॉटरी) प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा.

 बता दें, इस योजना के तहत आपको 3 किस्तों में सरकार 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी. पहली बार 50000 रुपये मिलेंगे. दूसरी किस्त में 1 लाख और तीसरी किस्त में 50000 रुपये, इस तरह से दो लाख रू दिए जाएंगे. 18 से 50 वर्ष की आयु के लोग आवेदन कर लाभ उठा सकते हैं. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होने के साथ-साथ बेरोजगार और गरीब परिवार से होना चाहिए.

 आवेदन करने को इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उद्योग विभाग के सरकारी पोर्टल udyami.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. बता दें, वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिहार लघु उद्यम योजना के तहत कुल 40,099 लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 200.49 करोड़ रुपये वितरित किए गए थे. इनमें अनुसूचित जाति (एससी) के 10,337, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 518, पिछड़ा वर्ग (बीसी) के 10,305, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के 14,690 और सामान्य वर्ग के 4,250 लाभार्थी शामिल हैं. वहीं, 11,418 लाभार्थियों को दूसरी किस्त वितरण में अब तक 114.18 करोड़ रुपये की राशि दी गई है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता