ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

IGIMS के 3 और NMCH के 2 डॉक्टर समेत 20 स्वास्थ्यकर्मी मिले कोरोना संक्रमित

PATNA : बिहार में कोरोना का कहर जारी है. हर दिन तेजी से संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है. मंगलवार को पटना के विभिन्न इलाकों में कोरोना के 354 नए मरीज मिले. जिसके बाद जिले म

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का कहर जारी है. हर दिन तेजी से संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है. मंगलवार को पटना के विभिन्न इलाकों में कोरोना के 354 नए मरीज मिले. जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है. वहीं अबतक 6487 मरीजों ने कोरोना को हरा दिया है. 

पटना में मंगलवार को 6 दिन का एक बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव मिला है. वह बच्चा परसा का रहने वाला है और बुखार होने के बाद IGIMS  के मेडिसिन विभाग में भर्ती है. इसको संक्रमण कैसे हुआ इस बात का अभी पता नहीं चल सका है, अब संक्रमित बच्चे के परिजनों की जांच की जाएगी तब इसका पता चलेगा.

 इसके अलावा इसमें मंगलवार को IGIMS के 3 डॉक्टर 5 स्टाफ, स्टाफ के 6 परिजन और चार भर्ती मरीज संक्रमित मिले  हैं. वहीं पीएमसीएच में मंगलवार को 24 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसमें 2 नर्स समेत 6 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं. एनएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में मंगलवार को 2 डॉक्टर  और एक कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.