ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

Bihar by-election : 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, अभी तक नहीं हुआ कैंडिडेट के नाम का एलान

PATNA : बिहार की 4 विस सीटों रामगढ़, बेलागंज, तरारी और इमामगंज पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन शुरू होगा। इसके साथ ही आचार संहित लागू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने 15 अक्टू

Bihar by-election : 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, अभी तक नहीं हुआ कैंडिडेट के नाम का एलान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की 4 विस सीटों रामगढ़, बेलागंज, तरारी और इमामगंज पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन शुरू होगा। इसके साथ ही आचार संहित लागू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने 15 अक्टूबर को झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ 2 लोकसभा और 48 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। इसमें बिहार की चार विधानसभा सीटें शामिल हैं। 


दरअसल, बिहार में चार विधानसभा क्षेत्र रामगढ़, बेलागंज, तरारी और इमामगंज पर उपचुनाव होने हैं। यहां के विधायक लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर सांसद बने हैं। तब से चार विधायकों का पद रिक्त है। इन सीटों में  इमामगंज (गया) से जीतनराम मांझी लोकसभा चुनाव जीत कर गया से सांसद बने। जबकि बेलागंज (गया) से सुरेंद्र यादव जो विधायक थे वह जहानाबाद से सांसद बनें। इसके अलावा रामगढ़ सीट के विधायक सुधाकर सिंह बक्सर से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने। वहीं तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद आरा से सांसद चुने गए। ऐसे में यह चारों सीट खाली हो गई और अब उपचुनाव होने हैं। '


चुनाव आयोग के तरफ से इन सीटों के लिए जो अधिसूचना जारी की गई है उसके मुताबिक यहां आज यानि 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद 25 अक्टूबर तक नामांकन होगा। जबकि  28 अक्टूबर को नामांकन फॉर्म की स्क्रूटिनी होगी। जबकि 30 अक्टूबर को कैंडिडेट की नामांकन वापसी की तारीख तय की गई है। वहीं वोटिंग 13 नवम्बर को होगा। जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगा। 


इधर, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एनडीए और महागठबंधन के किस दल के किस नेता को टिकट मिलता है, यह देखना दिलचस्प होगा। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चारों सीटों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।