ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

30 जून के बाद भरना पड़ेगा जुर्माना, गाड़ियों का फिटनेस जल्द बनवा लीजिये

PATNA : अगर आपकी भी गाड़ी का फिटनेस फेल हो गया है तो जल्द बनवा लें, नहीं तो आपको मोटा जुर्माना देना पड़ सकता है. इसके लिए 30 जून तक का वक्त दिया गया है. 30 जून गाड़ी की फिटनेस, बीमा, लाइसेंस सहित अ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : अगर आपकी भी गाड़ी का फिटनेस फेल हो गया है तो जल्द बनवा लें, नहीं तो आपको मोटा जुर्माना देना पड़ सकता है. इसके लिए 30 जून तक का वक्त दिया गया है. 30 जून गाड़ी की फिटनेस, बीमा, लाइसेंस सहित अन्य सभी कागजात पर किसी भी तरह का कोई फाइन नहीं लगेगा. कोई भी व्यक्ति बिना फाइन के कागजात रिन्यूअल करा सकते हैं. 

बता दें कि यह सुविधा सिर्फ ऐसे लोगों के लिए है, जिनके कागजात 1 फरवरी के बाद फेल हुए हैं. वैसे लोग जिनके गाड़ी के कागजात 1 फरवरी से पहले ही फेल हो चुके थे उन्हें फरवरी से लेकर जून तक का फाइन देना होगा. उन्हें किसी भी तरह की कोई रियायत नहीं दी जाएगी. 

विभाग ने लॉकडाउन के दौरान लोगों की परेशानी को देखते हुए यह फेल हुए पेपर्स पर फाइन को माफ किया है. जो 30 जून तक गाड़ी के फिटनेस नहीं बना सकेंगे उन्हें जुलाई में फिटनेस बनवाने पर 7500 रुपये का फाइन देना होगा. यह नियम सभी कॉमर्शियल और निजी वाहनों के लिए लागू है.