ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

3 पुलिसवालों को हुआ कोरोना, 2 महिला सिपाही मिली पॉजिटिव

JEHANABAD : बिहार में कोरोना का आंकड़ा 4 हजार पार कर चुका है. कोरोना का संक्रमण राज्य के अंदर काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस वक्त एक ताजा अपडेट जहानाबद से सामने आया है. जहां 3 पुलि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : बिहार में कोरोना का आंकड़ा 4 हजार पार कर चुका है. कोरोना का संक्रमण राज्य के अंदर काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस वक्त एक ताजा अपडेट जहानाबद से सामने आया है. जहां 3 पुलिसकर्मी समेत 5 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. जिसमें 2 महिला सिपाही भी शामिल हैं.


जहानाबाद के डीएम ने इन सभी 5 मामलों की पुष्टि की है. जिला प्रशासन ने की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 5 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या 164 हो गई है. जिसमें से 90 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि कोरोना संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है.


जिला प्रशासन ने बताया कि 5 नए मामलों में दो प्रवासी मजदूर हैं. जो हाल ही में बाहर से लौटे थे. इन दोनों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था. कोरोना का लक्षण मिलने पर इनके सैंपल को जांच के लिए पटना भेजा गया था. जिनकी रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव मिली है. कोरोना का संक्रमण पुलिस लाइन तक पहुंच गया है.


जिला प्रशासन ने आगे बताया कि कोरोना की रोकथाम को लेकर तमाम उपाए किये जा रहे हैं. जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. उन्हें इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. जिनकी हालत नाजुक है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता