ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

27 तारीख को होगा बिहार बंद, पप्पू यादव ने किया बड़ा एलान

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव नेकेंद्र के कृषि विधेयक का जमकर विरोध किया है. उन्होंने

27 तारीख को होगा बिहार बंद, पप्पू यादव ने किया बड़ा एलान
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव नेकेंद्र के कृषि विधेयक का जमकर विरोध किया है.  उन्होंने इसे खेती को अमीरों के हाथों गिरवी रखने वाला क़ानून बताया  है. कृषि विधेयक खिलाफ 27 सितंबर को बिहार बंद का एलान किया है.




जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के इस काले क़ानून के खिलाफ 20 सितंबर को ' जाप' के कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों में प्रधानमंत्री का पुतला दहन करेंगे.  अगले दिन यानी 21 को पोल खोल नुक्कड़ सभा होगी  और 26 सितंबर को मशाल जुलूस निकाला जायेगा. उन्होंने किसानों के लिए ऐसा कानून बनाने को कहा ताकि उनका अनाज एमएसपी- न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर न बिके. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर उनकी सरकार बनती है तो सरकार किसानों से शत प्रतिशत अनाज खरीदना सुनिश्चित करेगी.


पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री पर सीधा आरोप लगाया कि इस काले कानून से वे अपने 10-12 चहेतों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं. इस कानून से किसान अपनी ही ज़मीन पर महज़ मज़दूर होकर रह जाएगा. उन्होंने ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि वे तरक़्क़ी की बात करते हैं जबकि आये दिन नवनिर्मित पूल बह जा रहे. उन्होंने चुनौती दी कि मुख्यमंत्री 'नीति आयोग' की रिपोर्ट में बिहार की खराब रैंकिंग का जवाब दें. नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी दोनों किसान विरोधी हैं. इन्हें किसानों कि नहीं पूंजीपतियों कि चिंता है. जाप पार्टी इस काले कानून का पुरजोर विरोध करती  है.


पप्पू यादव ने कहा देश में 85 प्रतिशत किसान हैं. इस कृषि विधेयक से ऐसे किसानों को सबसे अधिक परेशानी होगी. इससे भंडारण में मज़बूत लोगों को जमाखोरी और कालाबाज़ारी का मौका मिलेगा. इसलिए इस किसान विरोधी सरकार से देश को बचाना 'जाप' की प्राथमिकता है. किसानों की बेहतरी के लिए उहोने अनुमंडल स्तर पर बाजार समिति को पुनर्जीवित करने का भी वादा किया.