ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

2446 दारोगा की बहाली के सफल अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, पटना हाईकोर्ट ने ज्वाइनिंग से रोक हटायी

PATNA : दारोगा बहाली के अभ्यर्थियों से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना हाईकोर्ट से सामने आ रही है. पटना हाईकोर्ट ने 2446 दारोगा की बहाली के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. हाईक

2446 दारोगा की बहाली के सफल अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, पटना हाईकोर्ट ने ज्वाइनिंग से रोक हटायी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : दारोगा बहाली के अभ्यर्थियों से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना हाईकोर्ट से सामने आ रही है. पटना हाईकोर्ट ने 2446 दारोगा की बहाली के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. हाईकोर्ट ने बहाली प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. इस मामले में हाईकोर्ट ने उन 268 अभ्यर्थियों की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला दिया है. 


हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब दारोगा बहाली में सफल अभ्यर्थियों की जॉइनिंग का रास्ता साफ हो गया है. कोर्ट को बताया गया कि 268 ऐसे उम्मीदवार हैं जो प्रारंभिक, मुख्य व शारीरिक परीक्षा में सफल घोषित किए गये है लेकिन बाद  में उन्हें सफल उम्मीदवार की सूची से बाहर कर दिया गया.


इससे पहले की सुनवाई में अधिवक्ता दीनू कुमार ने कोर्ट को बताया था कि 1 अगस्त, 2021 प्रकाशित मेरिट लिस्ट में इन 268 उम्मीद्वारों का नाम था. उस समय कट ऑफ मार्क्स 75.8 था. उसके बाद जो सूची जारी हुई उसमें कट ऑफ मार्क्स 75 था, लेकिन इन 268 उम्मीदवार के नाम सफल अभ्यर्थियों की सूची में नहीं था.

टैग्स