ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

25 फरवरी से हड़ताल पर जायेंगे बिहार के माध्यमिक शिक्षक, समान वेतनमान के लिए निर्णायक संघर्ष का एलान

PATNA: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढा रहे शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतन देने का मामला फिर से गरमा गया है. माध्यमिक शिक्षक संघ ने 25 फरवरी से हडताल पर जाने का एलान कर दिया

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढा रहे शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतन देने का मामला फिर से गरमा गया है. माध्यमिक शिक्षक संघ ने 25 फरवरी से हडताल पर जाने का एलान कर दिया है. 

ठप होगी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई

पटना में आज बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में ये फैसला लिया गया. शिक्षक संघ ने समान काम के लिए अलग-अलग वेतन देने के सरकार के फैसले को अन्याय करार देते हुए निर्णायक लड़ाई लड़ने का एलान कर दिया है. इसके तहत 25 फरवरी से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के माध्यमिक शिक्षक हड़ताल पर चले जायेंगे. शिक्षकों ने सूबे के सभी स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह से ठप कर देने की घोषणा की है. 

मैट्रिक-इंटर परीक्षा के बाद हड़ताल

गौरतलब है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक और इंटर परीक्षा का डेट घोषित कर चुका है. 2 फरवरी से इंटर की परीक्षा होनी है वहीं 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा. मैट्रिक परीक्षा 24 फरवरी को समाप्त हो जायेगी. उसके बाद शिक्षकों ने ह़ड़ताल का एलान किया है. लेकिन अगर वे हड़ताल पर जाते हैं तो मैट्रिक और इंटर की कॉपियों को जांचने का काम बाधित हो सकता है. इसका असर रिजल्ट पर भी पड़ सकता है. 

बिहार के नियोजित समान काम के लिए समान वेतन की मांग लगातार करते रहे हैं. अपनी मांगों को लेकर वे सुप्रीम कोर्ट तक जा चुके हैं. लेकिन वहां से उनकी अपील खारिज हो चुकी है. उधर सरकार साफ कर चुकी है कि नियोजित शिक्षकों को वेतनमान देना उसके बूते की बात नहीं है. नीतीश कह चुके हैं कि समय आने पर वे नियोजित शिक्षकों का वेतन बढ़ायेंगे. लेकिन एक बार फिर हड़ताल का एलान हो गया है.