ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

2 IAS अधिकारियों का तबादला, बिहार प्रशासनिक सेवा के भी अधिकारियों का ट्रांसफर

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. 2007 बैच के आईएएस अधिकारी राम अनुग्रह नारायण सिंह को संयुक्त सचिव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पद पर

2 IAS अधिकारियों का तबादला, बिहार प्रशासनिक सेवा के भी अधिकारियों का ट्रांसफर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. 2007 बैच के आईएएस अधिकारी राम अनुग्रह नारायण सिंह को संयुक्त सचिव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पद पर तैनात किया गया है. वह संयुक्त सचिव राज्यपाल सचिवालय में तैनात थे. इसके अलावा अरविंद कुमार चौधरी जो प्रतिनियुक्ति के आधार पर योगदान देकर सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, उन्हें अब विशेष सचिव सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. 


सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके अलावा जो अधिसूचना जारी की है उसमें प्रवीण कुमार गुप्ता जो संयुक्त सचिव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पद पर तैनात थे, उनको अब संयुक्त सचिव राज्यपाल सचिवालय में पोस्टिंग दी गई है. 


सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का भी तबादला किया है. पुरुषोत्तम पासवान को सचिव राज्य निर्वाचन प्राधिकार के पद पर तैनात किया गया है. जबकि अनिल कुमार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी सारण छपरा, रजनीश कुमार को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर तैनात किया गया है. नूर अहमद शिवली को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हथुआ गोपालगंज के पद पर तैनात किया गया है. 


सुनील दत्त झा को वरीय उप समाहर्ता शिवहर के पद पर पोस्टिंग दी गई है. अशोक कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बगहा पश्चिमी चंपारण, सुधीर रंजन को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मधेपुरा सदर, श्रेया कश्यप को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जहानाबाद और पूजा कुमारी को वरीय उप समाहर्ता भोजपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है. 

2 IAS अधिकारियों का तबादला, बिहार प्रशासनिक सेवा के भी अधिकारियों का ट्रांसफर