ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

17 जुलाई को पटना में महफिल-ए-मुशायरा, सपना मूलचंदानी समेत देश-दुनिया के शायर करेंगे शिरकत

PATNA : आगामी 17 जुलाई को पटना में भव्य मुशायरा कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। भारतीय नृत्य कला मंदिर में आयोजित होने वाले महफिल-ए-मुशायरा में देश और दुनिया के विभिन्न शहरों से

17 जुलाई को पटना में महफिल-ए-मुशायरा, सपना मूलचंदानी समेत देश-दुनिया के शायर करेंगे शिरकत
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : आगामी 17 जुलाई को पटना में भव्य मुशायरा कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। भारतीय नृत्य कला मंदिर में आयोजित होने वाले महफिल-ए-मुशायरा में देश और दुनिया के विभिन्न शहरों से आए 11 नामचीन शायर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में है मशहूर शायरा सपना मूलचंदानी भी शामिल होंगे और अपनी एक से बढञकर एक शायरी श्रोताओं के समक्ष पेश करेंगी। इस मुशायरे का आयोजन दुबई की साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था नविशता द्वारा पटना लिटरेरी फेस्टिवल के साथ मिलकर किया जा रहा है।


राजस्थान की रहने वाली और अपनी शायरी से देशभर में पहचान रखने वाली सपना मूलचंदानी पटना आने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सपना कहती हैं कि पहली बार पटना आने का मौका मिला है। पटना एक ऐतिहासिक शहर है जहां उर्दू तहजीब और अदब की गौरवशाली परंपरा रही है। बीते कुछ सालों में यह खत्म होती जा रही थी लेकिन अब नविशता की ओर से एक बार फिर से पटना में बेहतर सांस्कृतिक माहौल बनाने की कोशिश हो रही है।नविशता दुबई की संस्था है जो पटना आकर काम कर रही है। 


इस मुशायरे के बारे में जानकारी देते हुए नविशता के सचिव अहया भोजपुरी ने कहा कि मुशायरे का आयोजन दुबई की साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था नविशता द्वारा पटना लिटरेरी फेस्टिवल के साथ मिलकर किया जा रहा है। इसमें देश- विदेश के 10 नामचीन शायर शिरकत करेंगे। ये उर्दू शायरी के विविध रंगों को पेश कर इस शाम को यादगार बना देंगे। इन शायरों में शबीना अदीब, शकील आजमी, आलम खुर्शीद, अज्म शाकिरी, अजहर इकबाल, सपना मूलचंदानी, सरवर नेपाली, माधव नूर, प्रेरणा प्रताप, अहया भोजपुरी शामिल हैं।


पटना लिटरेरी फेस्टिवल के सचिव खुर्शीद अहमद ने बताया कि उर्दू अदब और शायरी से मोहब्बत करने वाले श्रोताओं के लिए यह एक बेहतरीन मुशायरा होगा। इसमें एक ही मंच पर 10 दिग्गज और मशहूर शायरों को सुनने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम में इंट्री आमंत्रण पत्र या पास के आधार पर होगी। पटना लिटरेरी फेस्टिवल पिछले 3 सालों से लगातार उर्दू अदब और तहजीब पर काम कर रही है। पी.एल.एफ. अब तक लाइव और वर्चूअल मिलाकर लगभग 10 प्रोग्राम करवा चुकी है। जिसमें देश-विदेश के लगभग 30 से 40 शायर भाग ले चुके हैं। जिनमें फरहत शहजाद, ए.एम. तुराज, मनोज मुंतशिर, मुनव्वर राणा, शबीना अदीब, राधिका चोपड़ा, मंसुर उस्मानी वगैरह शामिल थें।

टैग्स