ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अब बिहार में गांवों के उपभोक्ताओं को 10 रुपये में मिलेगा LED बल्ब, 15 मार्च को भोजपुर से होगी शुरुआत

PATNA : अब बिहार में गांव के अपभोक्ताओं को 10 रुपये में एलइ़ी बल्ब मिलेगा. 15 मार्च से ग्राम उजाला योजना के तहत बिहार के सभी गांवों में ग्रामीण बिजली उप

अब बिहार में गांवों के उपभोक्ताओं को 10 रुपये में मिलेगा LED बल्ब, 15 मार्च को भोजपुर से होगी शुरुआत
Anamika
2 मिनट

PATNA : अब बिहार में गांव के अपभोक्ताओं को 10 रुपये में एलइ़ी बल्ब मिलेगा. 15 मार्च से ग्राम उजाला योजना के तहत बिहार के सभी गांवों में  ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को 10 रुपये में एलईडी बल्ब मिलने लगेगा. 

इसकी शुरूआत केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह 15 मार्च को भोजपुर जिले में करेंगे. इस योजना के तहत हर अपभोक्ताओं को नौ और 12 वाट के पांच एलईडी बल्ब 10 रुपये की दर से दिए जाएंगे. इस योजना के पहले चरण में भोजपुर के उपभोक्ताओं को करीब 25 लाख एलईडी बल्ब दिये जायेंगे.

दूसरे चरण में राज्य के करीब एक करोड़ ग्रामीण उपभोक्ताओं को इसका लाभ होगा. सरकार की इस योजना का मकसद ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है. केंद्र सरकार की ग्राम उजाला योजना के तहत सभी गांवों में कैंप लगाये जायेंगे. इस योजना के लिए नियुक्त कर्मी गांव में हर बिजली उपभोक्ता के घर जाएंगे और पुराने पांच बल्ब लेकर 10-10 रुपये में नये एलइडी बल्ब दिये जायेंगे. इ-वेस्ट प्रक्रिया के तहत पुराने बल्ब को डिस्पोज किया जायेगा. 

ग्राम उजाला योजना के तहत भी भारत संयुक्त राष्ट्र से कार्बन क्रेडिट को कैपिटलाइज करेगा. इससे उपभोक्ताओं पर भार भी नहीं पड़ेगा और सस्ते दर पर उपभोक्ताओं को एलइडी बल्ब मिलेंगे. नौ वाट के एलइडी बल्ब की लागत करीब 70 रुपये और 12 वाट के एलइडी बल्ब की लागत करीब 80 रुपये है. ऐसे में 10 रुपये में बिजली उपभोक्ताओं को बल्ब देने के बाद करीब 60 और 70 रुपये प्रति बल्ब की लागत की भरपाई केंद्र सरकार करेगी.