ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

110 हड़ताली शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, मैट्रिक की कॉपी नहीं जांची इसलिए निलंबन भी होगा

PATNA : बिहार में हड़ताली नियोजित शिक्षकों को लेकर नीतीश सरकार की नीति कभी दूर-दूर, कभी पास-पास वाली दिख रही है। सरकार की तरफ से कभी शिक्षा मंत्री नियोजित शिक्षकों के प्रति नरम रवै

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में हड़ताली नियोजित शिक्षकों को लेकर नीतीश सरकार की नीति कभी दूर-दूर, कभी पास-पास वाली दिख रही है। सरकार की तरफ से कभी शिक्षा मंत्री नियोजित शिक्षकों के प्रति नरम रवैया अपनाते नजर आते हैं तो कहीं हड़ताली शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर निलंबन की कार्रवाई तक की जा रही है। मैट्रिक परीक्षा की जांच में शामिल नहीं होने वाले पटना के 110 शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 


मैट्रिक की कॉपी जांच में योगदान नहीं करने वाले इन 110 शिक्षकों के खिलाफ पटना के डीईओ में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमार ने कहा है कि शिक्षकों ने मैट्रिक की कॉपी जांच के लिए योगदान नहीं किया उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और सोमवार को इनके निलंबन के लिए नियोजन इकाई को दिशा निर्देश जारी किया जाएगा। इन शिक्षकों को और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में निलंबित किया जाए इसके लिए नियोजन इकाई में मुख्य कार्यपालक अधिकारी और कार्यपालक अधिकारी सदस्य सचिव को अनुशंसा भेजी जाएगी। 


मैट्रिक परीक्षा की कॉपी जांचने से दूरी बनाने वाले नियोजित शिक्षकों के खिलाफ बिहार भर में सरकार की तरफ से ऐसी ही कार्रवाई की जा रही है। सरकार की स्पष्ट नीति है कि अगर शिक्षक मैट्रिक की कॉपी जांच में शामिल हो जाते हैं तो उनका निलंबन रद्द कर दिया जाएगा। ओरल 48 शिक्षकों ने आज से अपने आंदोलन को और तेज करने की रणनीति बनाई है नियोजित शिक्षक आज से विधायकों और सांसदों के आवास का घेराव करेंगे।