ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना बोरिंग केनाल रोड में दिनदहाड़े 10 राउंड फायरिंग, इनोवा और स्कॉर्पियों की टक्कर के बाद भारी बवाल

दिनदहाड़े गोली चलने से बोरिंग केनाल रोड स्थित न्यू पुनाईचक इंदिरा भवन के पास अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। गोली की आवाज सुन लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है।

bihar
पटना में 10 राउंड फायरिंग
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दिनदहाड़े न्यू पुनाईचक बोरिंग केनाल रोड स्थित इंदिरा भवन के पास 10 राउंड फायरिंग की खबर आ रही है। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। 


गोली चलने की सूचना पर मौके पर पहुंची कृष्णापुरी थाना पुलिस ने पूरी घटना का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपराधी मौके से भाग खड़े हुए। मिली जानकारी के अनुसार न्यू पुनाईचक स्थित इंदिरा भवन के पास एक सफेद रंग की इनोवा में काले रंग की स्कॉर्पियों ने टक्कर मार दी। 


जिसके बाद इनोवा चला रहे व्यक्ति के साथ स्कॉर्पियों सवार से बहस हो गयी। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने दोनों वाहन चालकों को समझा-बूझाकर मामले को शांत करा दिया लेकिन घटना के एक घंटे बाद स्कॉर्पियो सवार अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा और इंदिरा भवन के पास हवाई फायरिंग करने लगा। 


बताया जाता है कि 10 राउंड फायरिंग करने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये। गोली चलने से बोरिंग केनाल रोड स्थित न्यू पुनाईचक इंदिरा भवन के पास अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। गोली की आवाज सुन लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। 


राहत की बात रही कि इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद कृष्णापुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक गोली चलाने वाले मौके से फरार हो गये। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त इंदिरा भवन के पास स्कॉर्पियों सवार अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे थे, उस वक्त  लॉ एंड ऑर्डर ADG पंकज दरार मीटिंग से लौट रहे थे। उन्होंने भी देखा कि न्यू पुनाईचक के पास फायरिंग हो रही है। जिसके बाद पंकज दराद ने अपराधियों का पीछा किया। लेकिन फायरिंग करने के बाद नशे में धुत बदमाश तेज रफ्तार में गाड़ी को भगाते हुए फरार हो गये।  

पटना बोरिंग केनाल रोड में दिनदहाड़े 10 राउंड फायरिंग, इनोवा और स्कॉर्पियों की टक्कर के बाद भारी बवाल