ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

खुशरूपुर में बंद घर से 10 लाख की चोरी, ASP बोलें..घर छोड़ने से पहले हमें दें जानकारी

बिहार में चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही है। दो महीने में 2 दर्जन से अधिक चोरी हो गयी है लेकिन ज्यादात्तर मामले का खुलासा पुलिस आज तक नहीं कर पाई है। घटना के बाद सिर्फ CCTV खंगालने की कार्रवाई होती है उसके बाद पुलिस सुस्त पड़ जाती है।

BIHAR POLICE
नहीं रुक रही चोरी की घटनाएं
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

patna crime news: पटना से सटे खुसरूपुर में बदमाशों ने बंद घर को निशाना बनाया है। घर का ताला तोड़कर दस लाख की चोरी कर ली है। पेशे से ड्राइवर टुनटुन फतुहा में किराये पर रहते हैं खुशरुपुर वाला घर बंद था सभी फतुहा में ही थे तभी ग्रामीणों ने घर का ताला टूटे होने की सूचना दी।



घटना सुकरवेगचक पंचायत स्थित पंचरुखिया गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही टुनटुन ने अपने पिता पन्ना लाल को इसकी सूचना दी। पन्ना लाल पास में ही एक झोपड़ीनुमा घर में रहते हैं। टुनटन ने कहा कि घर का ताला टूटा हुआ है जाकर देखिये हम भी वहां आ रहे हैं। टुनटुन के पिता जब घर पर पहुंचे तो देखा कि चोरों ने घर के सामान को तहस-नहस कर रखा है। घर के बाहर के दरवाजे को लॉक कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घर में करीब 5 नकद और सोने चांदी के गहने रखे हुए थे जिसे बदमाशों ने चोरी कर ली। टुनटुन के पिता पन्ना लाल ने बताया कि उन्होंने पेंशन की राशि 10 हजार रुपये घर में रखा था उसे भी चुरा ले गये। पीड़ित ने खुशरुपुर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करायी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 


पटना लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। दो महीने में 2 दर्जन से अधिक चोरी हो गयी है लेकिन ज्यादात्तर मामले का खुलासा पुलिस आज तक नहीं कर पाई है। सिर्फ घटना के बाद सीसीटीवी खंगालने की कार्रवाई होती है उसके बाद पुलिस सुस्त पड़ जाती है। पीड़ित कार्रवाई के लिए अक्सर थाने का चक्कर लगाते रहते हैं लेकिन पुलिस के कान तक जूं नहीं रेंगती। पुलिस चोरी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेती है शायद यही कारण है कि चोरी के कई मामलों का खुलासा आज तक नहीं हो पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ASP राकेश कुमार अब लोगों से यह अपील कर रहे हैं कि यदि वो घर छोड़कर कही जा रहे हैं तो पहले थाने और उन्हें व्यक्तिगत रूप से सूचित करें। इस बात की सूचना लिखित रूप से या फिर व्हाट्सएप के माध्यम से दी जा सकती है, जिससे संबंधित क्षेत्र में विशेष निगरानी की जा सकेगी। पटना एएसपी राकेश कुमार खुद कह रहे हैं कि चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाए गये हैं जैसे विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है। इलाके में गश्ती बढ़ाई गयी है। लेकिन चोरी के अधिकांश मामलों में अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।


बता दें कि रुपसपुर थाना क्षेत्र में 8 महीने पहले बेकरी हाउस के मालिक अमन के घर पर करीब 10 लाख रुपये की भीषण चोरी हुई थी। जब अमन लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए गये हुए थे तभी उनके बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था। चोरी की इस घटना का खुलासा आज तक नहीं हो पाई है। पीड़ित थाने का चक्कर लगा-लगा के थक चुका है लेकिन पुलिस के हाथ आज भी खाली है। उसी तरह हाल ही में 10 जनवरी को एक रिटायर्ड DSP के बंद घर से 20 लाख के आभूषण और  70 हजार कैश चोरी हुई थी। इससे पहले 30 दिसंबर को  SSB जवान के बंद घर में घुसकर से चोरों ने 25 लाख के जेवर और एक लाख कैश चोरी कर ली। वही 23 दिसंबर को ई-कार्ट सर्विसेज के गोदाम से 10 लाख रुपये चुरा लिया गया। जिसका लॉकर 5 किलोमीटर दूर एनएच-31 के किनारे फेंका हुआ मिला था। 8 दिसंबर को बाढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में SBI के CSP संचालक के बंद घर से 10 लाख का स्वर्ण आभूषण और 2 लाख 90 हजार रुपए कैश की चोरी गयी थी। इन सभी मामलों का भी खुलासा आज तक नहीं हो पाया है। 

टैग्स