ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

Patna News: पटना में राम नवमी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, पूजा समितियों को जारी किए जरूरी निर्देश; अंतिम चरण में तैयारियां

Patna News: राजधानी पटना में राम नवमी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिला प्रशासन ने तमाम पूजा समितियों को जुलूस से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं और सुरक्षा

Patna News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: राजधानी पटना में राम नवमी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिला प्रशासन ने तमाम पूजा समितियों को जुलूस से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं और सुरक्षा को लेकर तमाम तरह की व्यवस्थाएं करने का दावा किया है। राम नवमी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने जिला प्रशासन की तरफ से की जा रही तैयारियों की जानकारी दी है।


पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि रामनवमी को लेकर पूरे पटना में 131 जगहों पर जुलूस निकाले जाएंगे। केवल पटना शहर में 50 जुलूस निकाले जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम डाकबंगला चौराहे पर होता है। इसको लेकर हमलोगों ने पहले बैठक की थी। दूसरा जो महत्वपूर्ण कार्यक्रम होता है वह महावीर मंदिर के पास होता है। बड़ी संख्या में यहां दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं। एक दिन पहले से ही चार से पांच किलोमीटर लाइन लग जाती है।


डीएम ने बताया कि राम नवमी की तैयारियों को लेकर आज फिर से बैठक की गई है। समिति के लोगों के साथ भी बातचीत हुई है। जो भी व्यवस्था की जा रही है, उसमें किसी तरह की कोई त्रुटि न रह जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। किसी तरह की भगदड़ या विधि व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो, उसको लेकर विमर्श किया गया है। बैरिकेडिंग का काम चल रहा है। हम लोगों की तरफ से कुछ सुझाव दिए गए हैं।


उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर पूरी निगरानी रखी जाएगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे के जरिए भी पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें निगरानी करेंगी। किसी तरह की कोई परेशानी न हो और विवाद उत्पन्न न हो इसको लेकर तमाम तरह के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल टीम और पेयजल का भी इंतजाम किया जाएगा। खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने के लिए नगर निगम को कहा गया है।


जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का यही उद्देश्य है कि जो भारी संख्या में भक्त आते हैं दर्शन करने के लिए उनको किसी तरह की कोई असुविधा नहीं हो और भगदड़ जैसी कोई अप्रिय घटना न हो इसको लेकर सभी पदाधिकारियों के साथ और महावीर मंदिर न्यास समिति के लोगों के साथ बैठक कर विमर्श किया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें