ब्रेकिंग
Bihar 6 Lane Expressway : बिहार में एक और 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इन 7 जिलों समेत लाखों लोगों को होगा बड़ा फायदा✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों से अनाज खरीदने के लिए 11,200 करोड़ की सरकारी गारंटी को मंजूरी✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 14 एजेंडों पर लगी मुहर; विकास और रोजगार से जुड़े फैसलों पर नजर✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 124 स्थायी पदों के सृजन को मंजूरी; दरभंगा में खुलेगा हेड एंड नेक कैंसर अस्पताल✦Bihar Train Accident : बिहार में चलती ट्रेन की बोगी अचानक हुई अलग, करनौती स्टेशन पर मचा हड़कंप; 6 घंटे लेट पहुंची जनता एक्सप्रेस, कई ट्रेनें रद्द✦Bihar 6 Lane Expressway : बिहार में एक और 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इन 7 जिलों समेत लाखों लोगों को होगा बड़ा फायदा✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों से अनाज खरीदने के लिए 11,200 करोड़ की सरकारी गारंटी को मंजूरी✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 14 एजेंडों पर लगी मुहर; विकास और रोजगार से जुड़े फैसलों पर नजर✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 124 स्थायी पदों के सृजन को मंजूरी; दरभंगा में खुलेगा हेड एंड नेक कैंसर अस्पताल✦Bihar Train Accident : बिहार में चलती ट्रेन की बोगी अचानक हुई अलग, करनौती स्टेशन पर मचा हड़कंप; 6 घंटे लेट पहुंची जनता एक्सप्रेस, कई ट्रेनें रद्द

Patna News: पटना इनकम टैक्स ऑफिस में CBI की रेड, हिरासत में लिए गए इंस्पेक्टर और MTS कर्मी

Patna News: पटना के आयकर कार्यालय में CBI ने छापा मारा है, इंस्पेक्टर और मल्टी टास्किंग स्टाफ को साथ ले गई टीम। आधिकारिक पुष्टि बाकी।

Patna News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Patna News: पटना के आयकर कार्यालय में 15 जुलाई को शाम के समय केंद्रीय जांच ब्यूरो ने छापेमारी की है। जिससे कार्यालय में हड़कंप मच गया। सीबीआई ने दो कर्मचारियों एक अनुसंधान शाखा के इंस्पेक्टर और एक मल्टी टास्किंग स्टाफ को 2 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई है, जिसमें रिश्वत लेकर टैक्स मामलों में अनुचित लाभ देने का आरोप है।


सीबीआई ने गोपनीय जानकारी के आधार पर आयकर कार्यालय में छापा मारा था। सूत्रों के अनुसार यह रिश्वतखोरी का मामला किसी टैक्सपेयर को अनुचित लाभ पहुंचाने से जुड़ा है। हिरासत में लिए गए कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी और स्वीकार की। देर रात तक सीबीआई या आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है। आयकर कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।


प्रिंस की रिपोर्ट