ब्रेकिंग
सिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरार

PATNA NEWS: काम की खबर : पटना में अब इन रास्तों में नहीं चलेगी ऑटो, यहां देखें नए ट्रैफिक रूट का अपडेट

Patna News: जीपीओ और डाकबंगला चौराहे से पटना जंक्शन ऑटो नहीं जायेंगे। जीपीओ मल्टी मॉडल हब के ग्राउंड फ्लोर में नगर बस, पहले तल्ले पर ऑटो और दूसरे व तीसरे तल्ले पर निजी वाहनों की पार्किंग होगी।

Patna news
Patna auto
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना के लोगों के लिए यह काफी काम की खबर है। अब जीपीओ और डाकबंगला चौराहे से ऑटो पटना जंक्शन नहीं जाएंगे। इसको लेकर नया ट्रैफिक रूट जारी कर दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक, पटना जंक्शन पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि अब डाकबंगला और जीपीओ तरफ से कोई भी ऑटो पटना जंक्शन के तरफ नहीं जाएंगे।।


बताया जा रहा है कि जीपीओ के पास बने मल्टी मॉडल पार्किंग हब, टाटा पार्किंग व बुद्धा स्मृति पार्किंग का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के लिए प्लान बना लिये गये हैं, जिससे लोगों को अपनी गाड़ियों की पार्किंग को लेकर भी समस्या नहीं होगी। इसको लेकर नए ट्रैफिक रूट भी लागू किये जा रहे हैं।


वहीं, अब गोरियाटोली से पटना जंक्शन की ओर बस नहीं जायेगी। ये बसें गोरियाटोली से दायें एग्जीबिशन रोड चौराहा होते हुए डाकबंगला चौराहे से जंक्शन जायेगी। इसके बाद सवारियों को उतार कर सीधे गोरियाटोली की ओर से निकल जायेंगी। इसके साथ ही जीपीओ से पटना जंक्शन की तरफ ऑटो के जाने पर रोक जारी रहेगी।


इसके अलावा जीपीओ से ऑटो आर ब्लॉक, फुलवारीशरीफ व दानापुर जायेंगे। दूसरी ओर डाकबंगला चौराहे से ऑटो पटना जंक्शन की ओर नहीं जायेंगे। ये ऑटो डाकबंगला से बुद्धमार्ग होते हुए जीपीओ मल्टी मॉडल हब में या बुद्ध स्मृति पार्किंग में आयेंगे। 


इधर, जीपीओ मल्टी मॉडल हब के ग्राउंड फ्लोर में नगर बस, पहले तल्ले पर ऑटो और दूसरे व तीसरे तल्ले पर निजी वाहनों की पार्किंग होगी। इसके बाद मॉडल हब से बन रहे अंडरपास से लोग महावीर मंदिर तक जायेंगे।