ब्रेकिंग
सड़क हादसे में छात्रा की मौत पर भारी बवाल: गुस्साए लोगों ने ट्रक में की तोड़फोड़; पुलिसकर्मियों पर पथराव; पुलिस की ओर से फायरिंग लालू प्रसाद का 79वां जन्मदिन: राबड़ी आवास पर जश्न का माहौल, नेताओं और कार्यकर्ताओं का लगा जमावड़ा; सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाईटेंडर फिक्सिंग केस में जेल में बंद रिशु श्री से SVU करेगी पूछताछ, रिमांड पर लेने की तैयारी; बड़े अफसरों की भूमिका पर जांच तेजभ्रष्ट लेखापाल के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से 2 करोड़ अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में रेडबिहार में BPL परिवारों के घर सौर ऊर्जा से होंगे रोशन, सीएम सम्राट चौधरी इस दिन करेंगे ‘सूर्य घर योजना’ की शुरुआतसड़क हादसे में छात्रा की मौत पर भारी बवाल: गुस्साए लोगों ने ट्रक में की तोड़फोड़; पुलिसकर्मियों पर पथराव; पुलिस की ओर से फायरिंग लालू प्रसाद का 79वां जन्मदिन: राबड़ी आवास पर जश्न का माहौल, नेताओं और कार्यकर्ताओं का लगा जमावड़ा; सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाईटेंडर फिक्सिंग केस में जेल में बंद रिशु श्री से SVU करेगी पूछताछ, रिमांड पर लेने की तैयारी; बड़े अफसरों की भूमिका पर जांच तेजभ्रष्ट लेखापाल के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से 2 करोड़ अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में रेडबिहार में BPL परिवारों के घर सौर ऊर्जा से होंगे रोशन, सीएम सम्राट चौधरी इस दिन करेंगे ‘सूर्य घर योजना’ की शुरुआत

NEET परीक्षा के दिन बंद रहेंगे पटना के सभी कोचिंग संस्थान, सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी; जिला प्रशासन ने की बड़ी तैयारी

NEET Re-exam: पटना में 21 जून को होने वाली NEET (UG) पुनर्परीक्षा के लिए 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे, सोशल मीडिया की 24 घंटे निगरानी होगी और मुफ्त बस सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

NEET Re-exam
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NEET Re-exam: पटना में 21 जून को होने वाली नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा के लिए जिले के 95 परीक्षा केंद्रों पर 46 हजार 29 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।


पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बुधवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार पाए जाने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।


परीक्षा के दिन जिले के सभी कोचिंग संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को रोका जा सके। साथ ही अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने के लिए सोशल मीडिया की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मुफ्त बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुविधायुक्त और पूरी तरह पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता