ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

पटना नगर निगम के प्रोजेक्ट में गड़बड़ी कर रहे थे ठेकेदार, नगर आयुक्त ने रोक दिया पेमेंट

PATNA : राजधानी पटना में चलाए जा रहे हैं नगर निगम के कई प्रोजेक्ट में ठेकेदारों की लापरवाही सामने आई है। पटना नगर निगम के आयुक्त हिमांशु शर्मा ने आज कई योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। जिसके दौरान ठेक

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में चलाए जा रहे हैं नगर निगम के कई प्रोजेक्ट में ठेकेदारों की लापरवाही सामने आई है। पटना नगर निगम के आयुक्त हिमांशु शर्मा ने आज कई योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। जिसके दौरान ठेकेदारों की तरफ से की जा रही गड़बड़ियां सामने आई। एक्शन में आए नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने ठेकेदारों का भुगतान तुरंत रोकने का आदेश जारी कर दिया है।


पटना नगर निगम के नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने गुरुवार को बांकीपुर अंचल अंतर्गत वार्ड संख्या 28 में चल रहे विभिन्न परियोजना स्थलों का औचक निरीक्षण किया। नगर आयुक्त महोदय निरीक्षण के दौरान कई निर्देश जारी किए। उन्होनें बंदर बगीचा में पीसीसी सड़क एवं भूगर्भ नाला निर्माण परियोजना की गुणवत्ता असंतोषजनक पाया। नगर आयुक्त द्वारा उक्त परियोजना के ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने हेतु कारण बताओ नोटिस जाने करने का आदेश दिया गया। साथ ही, बैंक गारंटी जब्त करने एवं 20 फीसदी राशि के भुगतान पर रोक लगाने का आदेश भी दिया।


वहीं आयुक्त ने डाकबंगला रोड (वाउस मारुति शोरूम) गली में आरसीसी सड़क/भूगर्भ नाला निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों पर सड़क टूटी-फूटी पाए जाने पर  इसे जल्द ठीक करने का निर्देश दिया है। वहीं जमाल रोड (ओमराज अपार्टमेंट) में पीसीसी सड़क निर्माण का कार्य भी असंतोषजनक पाया गया। नगर आयुक्त द्वारा परियोजना की गुणवत्ता की जांच कराने का आदेश दिया गया है।


हिमांशु शर्मा ने गोरिया टोली हेतु प्रस्तावित करीब आठ विभिन्न सड़क सह भूगर्भ नाला परियोजना का कार्य रोकने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कच्ची-नली गली योजना के अंतर्गत केवल कच्ची गली का निर्माण कार्य कराया जाना है। उक्त क्षेत्र में नाला एवं सड़क जीर्णोद्धार हेतु परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। अगले आदेश तक उक्त क्षेत्र में परियोजना के कार्य को रोकने का आदेश दिया गया है।नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त (योजना) देवेंद्र प्रसाद तिवारी, कार्यपालक अभियंताअविनाश सिंह समेत नूतन राजधानी अंचल के कनीय अभियंता भी मौजूद थे। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता