PATNA:पटना मुसल्लहपुर कोचिंग विवाद मामले मे कदमकुआं थाने की पुलिस ने पूछताछ के लिए खान ग्लोबल कोचिंग संस्थान के स्टॉफ कन्हैया सिंह,अजीत कुमार और अंकित पाण्डेय को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया है। रविवार की शाम चार बजे से पहले इन तीनों को थाने में उपस्थित रहने को कहा गया है।
इन तीनों को उनके घर के एड्रेस पर नोटिस भेजा गया है और पुलिस का सहयोग करने को कहा गया है। पुलिस ने पूछा है कि बार-बार कई माध्यमों से पूछताछ के लिए आप लोगों को बुलाया गया लेकिन आप लोग थाने पर नहीं पहुंचे। बता दें कि खान ग्लोबल कोचिंग के स्टाफ कन्हैया सिंह ने ही आवेदन दिया था और रौशन आनंद और प्रिंस यादव को अभियुक्त बनाया गया था। अब प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थति में नेपाल में मौत हो गयी है। इस घटना के बाद पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडी में नोटिस चिपका दिया है और इन तीनों को थाने में उपस्थित होने को कहा गया है।
मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के अमैया निवासी रंजीत बिंद के बेटे अजित कुमार, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के पांती गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के बेटे कन्हैया कुमार सिंह, सारण के बनियापुर थाना क्षेत्र के सोहईगाज निवासी विजय शंकर पांडेय के पुत्र अंकित कुमार पांडेय को पुलिस ने पूछताछ के लिए कदमकुआं थाने में शाम 4 बजे के पहले उपस्थित होने को कहा है।
कदमकुआं थाना कांड संख्या 410/26 में अनुसंधान के क्रम में पूछताछ के लिए थाने में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि आपकी उपस्थिति थाने में अनिवार्य है। थाने में उपस्थित होकर पूछताछ में सहयोग करें। यह भी कहा गया है कि यदि आप बिना उचित कारण के इस नोटिस का अनुपालन नहीं करते हैं तो आपके खिलाफ विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी जिसके लिए आप स्वयं उतरदायी होंगे। पुलिस ने कहा कि इससे पूर्व में कई बार आपको मौखिक, लिखित एवं वाट्सएप के माध्यम से सूचित किया गया है, इसके बावजूद आप आज तक अनुसंधान में अपेक्षित सहयोग प्रदान नहीं कर रहे हैं, इसलिए पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के लिए थाने में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि खान ग्लोबल स्टडीज के तीनों स्टाफ थाने में उपस्थित हो पाते हैं या नहीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की अनुसंधान में जुटी है।
खान ग्लोबल स्टडीज पर पुलिस ने चिपकाया नोटिस: कोचिंग विवाद से जुड़े कदमकुआ केस में पूछताछ के लिए स्टाफ कन्हैया सिंह, अजीत कुमार और अंकित कुमार पांडेय को बुलाया गया है। उन्हें आज शाम 4 बजे तक उपस्थित होने का समय दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि वे पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे… pic.twitter.com/fbJ6lgS5P5
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June 14, 2026





