ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

मॉनसून से पहले पटना नगर निगम की बड़ी तैयारी, 56 हजार मैनहोल की सफाई पूरी

पटना नगर निगम ने मॉनसून से पहले 56 हजार मैनहोल की उड़ाही और सफाई का कार्य पूरा कर लिया है। शहर के 75 वार्डों में नाला सफाई अभियान चलाया गया है। जलजमाव रोकने के लिए मशीनहोल एम्बुलेंस और विशेष मरम्मत टीम भी तैनात की गई है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:राजधानीवासियों को आगामी मॉनसून में बड़ी राहत मिलेगी। पटना नगर निगम ने मॉनसून से पहले ही 56 हजार मैनहॉल के उड़ाही का काम पूरा कर लिया है। 


पटना नगर निगम के अधिकारियों ने इस संदर्भ में कहा कि शहर के 6 अंचलों के 75 वार्डों में बीते जनवरी महीने से नाला उड़ाही का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं सभी वार्डों में इस काम के लिए मीनी सकर, सुपर सकर, पोकलेन, जेसीबी आदि मशीन से नाला सफाई के लिये मोपअप अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सफाईकर्मियों के लिए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, जिसमें शेफ्टी गेयर, गलब्स व अन्य सेफ्टी कीट की व्यवस्था है, ताकि नाला सफाई के दौरान कोई हताहत न हों।   


निगम ने अपने सभी मशीन होल की जियो टैगिंग की, ध्वस्त कवर की मुख्यालय स्तर से मॉनिटरिंग

बता दें कि मॉनसून के लिए निगम की टीमों के द्वारा एक और मास्टर प्लान बनाया गया है।  जिसमें शहर के करीब 75 हजार कैचपिट, मशीनहोल, स्लैब की जियो टैगिंग का काम पूरा किया जा चुका है।  साथ ही टूटे हुए मशीन होल की मरम्मत का काम भी लगभग पूरा हो चुका है।  अधिकारियों ने यह भी बताया कि मॉनसून में मशीन होल एम्बुलेंस की सुविधा भी शुरू की जा चुकी है। जिसमें बारिश के मौसम में रिपेयर के लिए डेडिकेटेड टीम मौजूद रहेगी ।  इससे मॉनसून पटनावासियों को गली-मुहल्लों व रास्ते पर जलजमाव व कीचड का सामना नहीं करना होगा।

टैग्स