ब्रेकिंग
बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’

आंधी-बारिश से भारी नुकसान: पटना में गिरी मैरेज हॉल की दीवार, कई वाहन क्षतिग्रस्त

पटना और मोतिहारी में तेज आंधी-बारिश से भारी नुकसान हुआ। पटना में मैरेज हॉल की दीवार गिरने से दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि मोतिहारी में पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ।

बिहार न्यूज
मोतिहारी में भी गिरा पेड़
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बुधवार 29 अप्रैल की शाम अचानक आई तेज आंधी-बारिश ने भीषण गर्मी से तो लोगों को राहत जरूर दी है, लेकिन इससे भारी नुकसान भी हुआ है। पटना के बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना अंतर्गत मैरेज हॉल की दीवार तेज आंधी बारिश को नहीं झेल सकी। दीवार वहां लगी कार पर गिर गई। जिससे दो गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। हालांकि कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 


वही तेज आंधी और बारिश के कारण मोतिहारी के गांजा गद्दी चौक पर स्थित वर्षो पुराना बरगद का पेड़ अचानक गिर पड़ा। जिससे आवागमन बाधित हो गया। हालांकि कि पेड़ के गिरने से किसी के हताहत की सूचना नहीं है। 


पटना के बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना अंतर्गत मैरेज हॉल की दीवार तेज आंधी बारिश को नहीं झेल सकी। दीवार वहां लगी कार पर गिर गई। जिससे दो गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। हालांकि कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राहत की बात है कि जिस वक्त दीवार दोनों गाड़ियों पर गिरी उस वक्त गाड़ी के अंदर कोई नहीं था, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। लोगों की जानें जा सकती थी। 


सालिमपुर थाना के जगदंबा स्थान स्थित संगीता विला मैरेज हॉल में शादी समारोह था। कार से उतरकर लोग बैंड बाजा के बीच डांस कर रहे थे। तभी तेज आंधी तूफान से मैरिज हॉल के एक साइड की दिवार अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस घटना में लोग तो बाल-बाल बच गए लेकिन वहां खड़ी दो गाड़ियों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तेज आंधी-तूफान के चलते किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसे लेकर शहर की बिजली काट दी गयी।