ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Patna Metro: पटना मेट्रो में बिना पढ़े-लिखे लोग भी कर सकेंगे सफर, जानें... क्या है खास सुविधा जो बनाएगी यात्रा आसान

Patna Metro: इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में चुनावी माहौल के बीच राजधानी पटना में मेट्रो सेवा शुरू होने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इस बीच पटना मेट्रो से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जानिए... पूरी खबर.

Patna Metro
पटना मेट्रो
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Patna Metro: इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में चुनावी माहौल के बीच राजधानी पटना में मेट्रो सेवा शुरू होने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद लगातार मेट्रो निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर इसे जल्द पूरा करने के आदेश दे रहे हैं। इस बीच पटना मेट्रो से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है कि दिल्ली की तर्ज पर पटना मेट्रो रूट को इंद्रधनुषी रंगों के आधार पर चिन्हित किया जाएगा। इससे न केवल यात्रियों के लिए सफर आसान होगा, बल्कि यह खास तौर पर उन लोगों के लिए भी मददगार साबित होगा जो पढ़े-लिखे नहीं हैं। रंगों के जरिए वे आसानी से अपनी मंजिल का पता लगा सकेंगे।


पटना में मेट्रो निर्माण दो मुख्य कॉरिडोर में हो रहा है। पहले फेज में कॉरिडोर-टू के पांच स्टेशनों पर मेट्रो परिचालन शुरू होगा, जिसे ‘प्रायोरिटी कॉरिडोर’ कहा गया है। इस कॉरिडोर की लंबाई लगभग 6.107 किलोमीटर है और इसे ‘ब्लू लाइन’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया है कि 15 अगस्त तक पटनावासियों को इस ब्लू लाइन की सौगात दी जा सकती है, जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ी उपलब्धि होगी।


कॉरिडोर-वन को ‘लाल लाइन’ नाम दिया गया है, जो पटना के दूसरे हिस्सों को कवर करेगा। आगे चलकर दोनों कॉरिडोर के अलावा नए रूट भी विकसित किए जाएंगे, जिनके लिए विभिन्न रंगों का विस्तार किया जाएगा, जिससे मेट्रो नेटवर्क और भी सुलभ एवं व्यापक होगा।


कॉरिडोर-टू के स्टेशनों की बात करें तो इसमें न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, खेमनीचक, मलाही पकड़ी, राजेन्द्र नगर, मोइनुल हक स्टेडियम, पटना विश्वविद्यालय, गांधी मैदान होते हुए पटना जंक्शन तक मेट्रो चलेगी। सबसे पहले पांच प्रमुख स्टेशनों न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी पर मेट्रो परिचालन शुरू होगा। खेमनीचक स्टेशन को इंटरचेंज स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे यात्री मीठापुर, पटना जंक्शन, विद्युत भवन, राजा बाजार, सुगना मोड़ और दानापुर कैंट तक आसानी से पहुंच सकेंगे।


पटना मेट्रो परियोजना के तहत शहर की यातायात समस्या को दूर करने, जाम कम करने और राजधानी के लोगों को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे शहर की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।