ब्रेकिंग
जीजा की बहन से शादी कराओ, वरना कूद जाऊंगा, टॉवर पर चढ़े युवक का हाई वोल्टेज ड्रामाअरवल में बेलगाम ट्रक की टक्कर से दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहरहड़ताल पर प्रहार! 10 अप्रैल तक काम पर नहीं लौटने वाले CO की नौकरी पर ब्रेक... प्रमोशन की संभावना भी खत्मलंबे समय बाद मीडिया के सामने आए सीएम नीतीश कुमार, राज्यसभा जाने के फैसले पर क्या बोले?बिहार के भ्रष्ट 'इंस्पेक्टर' की संपत्ति जब्त करने के आदेश, निगरानी कोर्ट ने DA केस में राजसात करने का सुनाया फैसला..जीजा की बहन से शादी कराओ, वरना कूद जाऊंगा, टॉवर पर चढ़े युवक का हाई वोल्टेज ड्रामाअरवल में बेलगाम ट्रक की टक्कर से दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहरहड़ताल पर प्रहार! 10 अप्रैल तक काम पर नहीं लौटने वाले CO की नौकरी पर ब्रेक... प्रमोशन की संभावना भी खत्मलंबे समय बाद मीडिया के सामने आए सीएम नीतीश कुमार, राज्यसभा जाने के फैसले पर क्या बोले?बिहार के भ्रष्ट 'इंस्पेक्टर' की संपत्ति जब्त करने के आदेश, निगरानी कोर्ट ने DA केस में राजसात करने का सुनाया फैसला..

पटना मेट्रो ने भरी रफ्तार… पहला अंडरग्राउंड स्टेशन तैयार, अब सफर शुरू होने का इंतजार, जानिए नई अपडेट

Patna Metro: पटना मेट्रो प्रोजेक्ट अब तेजी से अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शहर का पहला अंडरग्राउंड स्टेशन मोइनुल हक लगभग तैयार है और टनलिंग का काम भी तेज़ी से चल रहा है। जल्द ही राजधानी में मेट्रो का सफर शुरू होने की उम्मीद...

पटना मेट्रो ने भरी रफ्तार… पहला अंडरग्राउंड स्टेशन तैयार, अब सफर शुरू होने का इंतजार, जानिए नई अपडेट
Ramakant kumar
4 मिनट

Patna Metro:  पटना शहर के लिए बहुप्रतीक्षित मेट्रो परियोजना अब तेजी से अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है। राजधानीवासियों का वर्षों पुराना सपना अब हकीकत में बदलता दिखाई दे रहा है। पटना मेट्रो का पहला अंडरग्राउंड स्टेशन—मोइनुल हक स्टेशन—लगभग तैयार हो चुका है। जमीन से करीब 22 मीटर नीचे बने इस स्टेशन का सिविल निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और अब यहां से टनलिंग का काम तेज गति से आगे बढ़ रहा है।


मोइनुल हक स्टेडियम के पास बना यह स्टेशन तकनीकी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह न केवल पटना मेट्रो का पहला भूमिगत स्टेशन है, बल्कि पूरे प्रोजेक्ट की प्रगति का प्रतीक भी बन गया है। निर्माण एजेंसियों के मुताबिक, स्टेशन के अंदर प्लेटफॉर्म, दीवारें, सीढ़ियां और बेसिक स्ट्रक्चर लगभग तैयार हैं। अब अंतिम चरण में विद्युत, सिग्नलिंग और सुरक्षा से जुड़े पकरण लगाए जा रहे हैं।


अधिकारियों के अनुसार, इस स्टेशन से राजेंद्र नगर की ओर टनल बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। दो टनल बोरिंग मशीनें (TBM) लगातार खुदाई में लगी हैं। पहली लाइन में 705 मीटर के लक्ष्य में से 278 मीटर खुदाई पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरी लाइन में 681 मीटर में से 448 मीटर कार्य समाप्त हो गया है।


सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे से टनल निकालना है। रेलवे ट्रैक और भारी यातायात के कारण इस हिस्से की खुदाई बेहद सावधानी से की जा रही है। इंजीनियरों की टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है ताकि किसी तरह की तकनीकी बाधा न आए। अनुमान है कि अगले तीन से चार महीनों में मोइनुल हक स्टेडियम से पटना जंक्शन तक लगभग छह किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड नेटवर्क तैयार हो जाएगा।


सिर्फ भूमिगत हिस्से में ही नहीं, एलिवेटेड रूट पर भी तेजी से काम पूरा किया जा रहा है। न्यू बाइपास क्षेत्र में खेमनीचक से मीठापुर तक एलिवेटेड कॉरिडोर का ढांचा लगभग बनकर तैयार है। अब इस रूट पर ट्रैक बिछाने, बिजली की वायरिंग और सिग्नलिंग का काम बाकी है। यह हिस्सा चालू होते ही शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों—जगनपुरा, रामकृष्णा नगर और मीठापुर—को भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।


मीठापुर के बाद मेट्रो फिर भूमिगत मार्ग पकड़ेगी, जिससे शहर के प्रमुख हिस्सों को जोड़ना आसान हो जाएगा। इससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा।


अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पटना मेट्रो का सफर कब शुरू होगा? अधिकारियों के मुताबिक, भूतनाथ से मलाही पकड़ी स्टेशन के बीच निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि, संचालन शुरू होने से पहले सीएमआरएस निरीक्षण (Commissioner of Metro Rail Safety) और फायर एनओसी मिलना जरूरी है। यही दो अंतिम औपचारिकताएं फिलहाल उद्घाटन की राह में बाकी हैं।


संभावना जताई जा रही है कि इस महीने के अंत तक ये तकनीकी मंजूरियां मिल जाएंगी। यदि सब कुछ तय समय पर हुआ, तो पटना मेट्रो का पहला चरण जल्द ही यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। शुरुआती संचालन में खेमनीचक स्टेशन फिलहाल बंद रहेगा, क्योंकि वहां इंटरजंक्शन वर्क अभी जारी है। ऐसे में पहले चरण में मेट्रो सीधे भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच चलेगी।


पटना मेट्रो के शुरू होने से राजधानी की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा। रोजाना घंटों जाम में फंसने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी, वहीं शहर का परिवहन ढांचा भी आधुनिक होगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Ramakant kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें