ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Bihar Police Transfer: बिहार में 27 ASP-DSP अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Bihar Police Transfer: बिहार में 27 ASP-DSP अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान पर बोले पिता..रेप के बाद हुआ मर्डर, जांच के घेरे में पूरा मामला

पटना में मेडिकल की छात्रा का इलाज के दौरान मौत हो गई। पहले से दर्ज मारपीट और यौन उत्पीड़न के मामले के बाद अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सबकी नजर टिकी हुई है। पिता ने आरोप लगाया कि रेप के बाद हत्या की गयी है। उन्होंने जांच की मांग की है।

bihar
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में इलाज के दौरान 18 वर्षीया एक मेडिकल छात्रा की मौत हो गई, जिससे पूरा मामला जांच के दायरे में आ गया। युवती के परिजनों ने इससे पहले 9 जनवरी को चित्रगुप्त नगर थाना में मारपीट और यौन उत्पीड़न (सेक्सुअल हैरेसमेंट) का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। अब युवती की मौत के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की रेप के बाद हत्या की गयी है। उन्होंने मामले की जांच की मांग पुलिस से की है। 


पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों और जिस हॉस्टल में युवती रहती थी, वहां की वार्डन का बयान दर्ज किया गया। एएसपी अभिनव कुमार ने बताया कि 9 जनवरी को ही केस दर्ज कर लिया गया था और मामले से जुड़े सभी पक्षों से पूछताछ की जा चुकी है।


एएसपी अभिनव कुमार के मुताबिक, चिकित्सकों ने अपने बयान में किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया है। डॉक्टरों का कहना है कि युवती मियादी बुखार से पीड़ित थी और उसे नींद की गोलियां लेने की आदत थी। पुलिस ने जब युवती के कमरे की तलाशी ली, तो वहां से बड़ी मात्रा में नींद की गोलियां बरामद की गईं।


वहीं, युवती के परिजनों ने पुलिस और थाना की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस इस पूरे मामले में संदिग्ध भूमिका निभा रही है और सच्चाई को दबाने की कोशिश की जा रही है। इसी कारण परिजनों ने पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग कराए जाने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।


फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

पटना से सूरज की रिपोर्ट