ब्रेकिंग
शादी की रस्म बनी जंग का मैदान... दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल✦बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: DM आवास में मिले चार मृत कौओं में H5N1 वायरस की पुष्टि, 12 KM के दायरे में अलर्ट✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह का बड़ा चैलेंज! दिनकर की पंक्तियों से किसे दिया संदेश, बोले- 'सुरमा नहीं विचलित होते'✦Bihar New Train : बिहार में रेलवे का महाविस्तार! 136 नई ट्रेनें शुरू, 11 जोड़ी वंदे भारत और 14 जोड़ी अमृत भारत से दिल्ली-मुंबई का सफर हुआ आसान...✦घूसखोर को पकड़वाया... तो BRP पर ही फूट पड़ा विभाग का गुस्सा, 1.24 लाख का जुर्माना ठोक नौकरी से किया बाहर✦शादी की रस्म बनी जंग का मैदान... दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल✦बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: DM आवास में मिले चार मृत कौओं में H5N1 वायरस की पुष्टि, 12 KM के दायरे में अलर्ट✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह का बड़ा चैलेंज! दिनकर की पंक्तियों से किसे दिया संदेश, बोले- 'सुरमा नहीं विचलित होते'✦Bihar New Train : बिहार में रेलवे का महाविस्तार! 136 नई ट्रेनें शुरू, 11 जोड़ी वंदे भारत और 14 जोड़ी अमृत भारत से दिल्ली-मुंबई का सफर हुआ आसान...✦घूसखोर को पकड़वाया... तो BRP पर ही फूट पड़ा विभाग का गुस्सा, 1.24 लाख का जुर्माना ठोक नौकरी से किया बाहर

पटना : घर में सो रही युवती की गोली मार कर हत्या, मां-भाई पर हॉरर किलिंग का शक

PATNA : पटना के धनरुआ से एक हॉरर किलिंग की वारदात सामने आई है. धनरुआ थाना के छाती गांव में अपनी मां के साथ घर के आंगन में सो रही 18 साल की एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिसके बाद पुलिस ने

पटना : घर में सो रही युवती की गोली मार कर हत्या, मां-भाई पर हॉरर किलिंग का शक
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के धनरुआ से एक हॉरर किलिंग की वारदात सामने आई है. धनरुआ थाना के छाती गांव में अपनी मां के साथ घर के आंगन में सो रही 18 साल की एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिसके बाद पुलिस ने इसे हॉरर किलिंग का मामला मानते हुए मां और भाई को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. हालांकि भाई ने इस घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार कर दिया है. पुलिस ने बताया कि युवति के बाई बबलू ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात वह अपने कमरे में सो रहा था, जबकि उसकी मां और बहन घर के आंगन में खाट पर सोई थी. घर में तीनों के अलावे कोई नहीं था. तभी देर रात अज्ञात बदमाश दरवाजे से अंदर आए और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. 

वहीं पुलिस का कहना है कि भाई और मां बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं. जब पुलिस ने पूछा की बदमाश अंदर कैसे आए तो उन्होंने कहा कि दरवाजा खुला हुआ था. इसके बाद पुलिस को शक हुआ और दोनों को हिरासत में लिया गया. वहीं आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि युवती का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसे लेकर ही अक्सर उसकी पिटाई होती थी.