ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

लॉकडाउन के बीच राजधानी पटना में युवक की हत्या, घर से बुलाकर मारी गोली

PATNA : लॉकडाउन के बीच राजधानी पटना में अपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है. पटना में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक बीसीए का छात्र था और उसे घर से बुलाक

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन के बीच राजधानी पटना में अपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है. पटना में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक  बीसीए का छात्र था और उसे घर से बुलाकर अपराधियों ने गोली मार दी. घटना पटना के रामकृष्ण नगर इलाके के चांद मोड़ के पास हुई है. बीसीए के छात्र अरुण यादव को अपराधियों ने घर से बुलाया और फिर उसे गोली मार दी.

26 साल का अरुण एक प्रॉपर्टी डीलर बड़कू यादव का बेटा था. बड़कू यादव का परिवार राम कृष्णा नगर इलाके में रहता है. परिवार वालों का कहना है कि अरुण की हत्या किसी ने बड़ी साजिश के तहत कराई है. हालांकि उन्होंने खुद या फिर अपने बेटे से किसी की दुश्मनी की बात को खारिज किया है.

अपराधियों ने जब अरुण को गोली मारी उसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया अस्पताल में मौत से पहले अरुण ने इस बात की जानकारी दी कि राकेश नाम के एक लड़के ने उसे फोन कर घर से बुलाया था वह बाइक पर सवार होकर घर से निकला और तकरीबन आगे खड़े राकेश से उसकी मुलाकात हुई इसी बीच राकेश और बबला नाम के एक और लड़के ने उसे पकड़ लिया और पिस्टल निकालकर पेट में गोली मार दी बाद में वह दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. अरुण को बचाने की डॉक्टरों ने भरसक कोशिश की लेकिन बीती रात उसकी मौत हो गई.