ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

पटना में STET अभ्यर्थियों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई अभ्यर्थी घायल, कई हिरासत में लिए गए

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां प्रदर्शन कर रहे एसटीईटी अभ्यर्थियोंं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। रिजल्ट में धांधली के खिलाफ एसटीईटी अभ्यर्थियों ने सच

पटना में STET अभ्यर्थियों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई अभ्यर्थी घायल, कई हिरासत में लिए गए
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां प्रदर्शन कर रहे एसटीईटी अभ्यर्थियोंं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। रिजल्ट में धांधली के खिलाफ एसटीईटी अभ्यर्थियों ने सचिवालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया और नारेबाजी की।


एसटीईटी अभ्यर्थियों को शांत कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस पहुंची। छात्र उनकी बात मानने को तैयार थे इस दौरान पुलिस के साथ अभ्यर्थियों की धक्कामुक्की भी हुई। एसटीईटी अभ्यर्थियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ गयी। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। आक्रोशित एसटीईटी अभ्यर्थियों ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर पर गंभीर आरोप लगाए। उन पर पैसे लेकर धांधली करने का आरोप लगाया।


STET  के अभ्यर्थी सचिवालय के समक्षा शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। अपने अधिकारों की मांग कर रहे थे इसी दौरान पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस की इस लाठीचार्ज के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  STET अभ्यर्थियों ने सरकार पर अन्याय का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों को पिटवाने का आरोप लगाया है। अभ्यर्थियों का कहना था कि वे शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे थे इसी बीच पुलिस ने उनपर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। 

टैग्स