ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

पटना में शुरू हो गया पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बस से लेकर ऑटो-ई रिक्शा के लिए सामान्य किराया देना होगा

PATNA : देश में लॉकडाउन 4 खत्म होते ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट की शुरुआत हो गई है। सोशल डिस्टेंसिंग के प्रोटोकॉल के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट आज से शुरू हो गई है। राजधानी पटना में भी बस के

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : देश में लॉकडाउन 4 खत्म होते ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट की शुरुआत हो गई है। सोशल डिस्टेंसिंग के प्रोटोकॉल के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट आज से शुरू हो गई है। राजधानी पटना में भी बस के साथ ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा का परिचालन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट तौर पर आदेश दिया है कि यात्रियों से सामान्य किराया ही वसूला जाएगा।


हालांकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में एक सीट पर एक ही यात्री को बैठाने का निर्देश दिया गया है। परिवहन निगम की 130 बसों से अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसके अलावे प्राइवेट बस संचालक भी अपनी गाड़ियों को सड़क पर उतार चुके हैं। पटना के उन सभी रूटों पर बसों का परिचालन शुरू हो गया है जहां पहले सेवा दी जा रही थीं। अब तक लागू ऑड इवन के नियम को हटा दिया गया है। 


पटना के गांधी मैदान से बिहटा, नौबतपुर, पटना सिटी, हाजीपुर, फुलवारी एम्स, पटना एयरपोर्ट से मीठापुर, गांधी मैदान सहित अलग-अलग रूटों पर बसों का परिचालन शुरू किया गया है। ऑटो और बस सेवा सामान्य करने का प्रयास से जिला प्रशासन ने किया है। ऑटो का किराया यात्रियों को पहले की तरह ही चुकाना होगा। जिला प्रशासन के आदेश का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों और मालिकों पर एक्शन भी लिया जाएगा। अगर एक सीट पर ज्यादा यात्रियों को बैठाया गया तो जुर्माना भरना होगा।

टैग्स