ब्रेकिंग
अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार

मधुबनी से पटना जा रही निजी बस सकरी थाना क्षेत्र में NH-27 पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में करीब दर्जनभर यात्री घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
मौके पर मची अफरा-तफरी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी से पटना जा रही एक प्राइवेट बस सोमवार की दोपहर सकरी थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। हादसा सकरी थाना से करीब 500 मीटर पहले NH-27 पर हुआ, जहां बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई।


हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में करीब दर्जनभर यात्री घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

टैग्स