ब्रेकिंग
रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश

अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’

अखिलेश यादव के ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, BJP पर नहीं भरोसा’ वाले बयान पर बीजेपी उत्तराखंड ने पलटवार किया है। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर लिखा- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा।’

बिहार न्यूज
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी (BJP)पर हमला बोलते हुए कहा था कि एक कचौड़ी-दो समोसा, बीजेपी पर नहीं भरोसा। 


अखिलेश यादव के इस बयान का बीजेपी ने अब पलटवार किया है। बीजेपी उत्तराखंड ने इडली-डोसा के साथ प्रधानमंत्री की तस्वीर शेयर करते हुए यह लिखा है कि "दो इडली एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा"  


अखिलेश यादव ने नई पीढ़ी का ट्रेंड अपनाते हुए जेन-ज़ी के प्रोटेस्ट में लग रहे नारों को तोड़-मरोड़ कर बीजेपी के खिलाफ इस्तेमाल कर दिया। सपा प्रमुख ने एक प्रेस कांफ्रेंस में यह नारा दिया था। कहा था कि 'एक कचौड़ी दो समोसा, BJP पर नहीं भरोसा'। 


तब अखिलेश यादव का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। अब इसका जवाब देते हुए बीजेपी उत्तराखंड ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पीएम मोदी की तस्वीर लगाते हुए लिखा कि दो इडली, एक डोसा-स्वाद भी खास, मोदी जी पर भरोसा भी खास!  BJP उत्तराखंड के इस ट्वीट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।