ब्रेकिंग
बिहार की पंचायत का बड़ा फैसला: गांव में नशा करते या बेचते पकड़े गए तो लगेगा 25 हजार का जुर्माना, जमानत भी नहीं कराएंगे परिजन✦Patna Airport News : पटना एयरपोर्ट पर आखिर क्यों मंडरा रहा बर्ड हिट का खतरा? मांस-मछली की दुकानें और कचरा स्टेशन भी जांच के दायरे में...✦पटना में 15 नवंबर से ट्रैफिक का नया प्लान! मसौढ़ी रोड से जीरो माइल तक बदलेगा रास्ता, जानें क्या होगा बदलाव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦बिहार की पंचायत का बड़ा फैसला: गांव में नशा करते या बेचते पकड़े गए तो लगेगा 25 हजार का जुर्माना, जमानत भी नहीं कराएंगे परिजन✦Patna Airport News : पटना एयरपोर्ट पर आखिर क्यों मंडरा रहा बर्ड हिट का खतरा? मांस-मछली की दुकानें और कचरा स्टेशन भी जांच के दायरे में...✦पटना में 15 नवंबर से ट्रैफिक का नया प्लान! मसौढ़ी रोड से जीरो माइल तक बदलेगा रास्ता, जानें क्या होगा बदलाव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर

पटना में श्राद्धकर्म के बाद गंगा नदी में नहाने गए भाई-बहन डूबे, भाई की मौत, बहन लापता

PATNA : पटना में नदी में डूबने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि परिवार में किसी की मौत हो गई थी, श्राद्धकर्म के बाद लोग नदी में नहाने गए थे. तभी एक बच्चा डूबने ल

पटना में श्राद्धकर्म के बाद गंगा नदी में नहाने गए भाई-बहन डूबे, भाई की मौत, बहन लापता
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में नदी में डूबने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि परिवार में किसी की मौत हो गई थी, श्राद्धकर्म के बाद लोग नदी में नहाने गए थे. तभी एक बच्चा डूबने लगा. अपने भाई को डूबता देख जब उसकी बहन मदद करने गई तो वह भी डूब गई. SDRF की टीम में काफी खोजबीन के बाद लड़के का शव तो निकाल लिया लेकिन लड़की का शव अबतक नहीं मिल सका है. 


घटना पीरबहोर थाने के गांधी घाट की है. मृतकों में पीरमुहानी के संजय कुमार के सात साल के बेटे प्रेम कुमार उर्फ छोटू और 14 साल की बेटी शामिल है. एसडीआरएफ की टीम ने करीब आधा घंटा बाद छाेटू काे निकाल लिया. उसकी सांसें चल रही थीं. उसे पीएमसीएच ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका. एसडीआरएफ की टीम ने बहन काे खाेजने के लिए गांधी घाट और इसके आसपास तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, पर उसका काेई पता नहीं चला. इन दाेनाें के अलावा संजय के परिवार के कुछ और लाेग डूब रहे थे. लेकिन दाेनाें बच्चाें के अलावा सभी बच गए. 


पीरबहाेर थानेदार सबीह उल हक ने बताया कि छाेटू की बहन का शव बरामद नहीं हाे सका. आज फिर एसडीआरएफ की मदद ली जाएगी. इधर, संजय के बेटे की माैत और बेटी के डूब जाने के बाद पीरमुहानी स्थित उनके घर पर काेहराम मच गया है. 

टैग्स