ब्रेकिंग
Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦'जैसे भी हो, नीतीश को बाढ़-मोकामा से 3 लाख वोट देते थे', अनंत सिंह के बयान से बिहार की सियासत में भूचाल✦दुर्गा पूजा घूमने कोलकाता गए मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की मौत, दो लोगों की मौत से परिवार में मातम✦बिहार की पंचायत का बड़ा फैसला: गांव में नशा करते या बेचते पकड़े गए तो लगेगा 25 हजार का जुर्माना, जमानत भी नहीं कराएंगे परिजन✦Patna Airport News : पटना एयरपोर्ट पर आखिर क्यों मंडरा रहा बर्ड हिट का खतरा? मांस-मछली की दुकानें और कचरा स्टेशन भी जांच के दायरे में...✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦'जैसे भी हो, नीतीश को बाढ़-मोकामा से 3 लाख वोट देते थे', अनंत सिंह के बयान से बिहार की सियासत में भूचाल✦दुर्गा पूजा घूमने कोलकाता गए मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की मौत, दो लोगों की मौत से परिवार में मातम✦बिहार की पंचायत का बड़ा फैसला: गांव में नशा करते या बेचते पकड़े गए तो लगेगा 25 हजार का जुर्माना, जमानत भी नहीं कराएंगे परिजन✦Patna Airport News : पटना एयरपोर्ट पर आखिर क्यों मंडरा रहा बर्ड हिट का खतरा? मांस-मछली की दुकानें और कचरा स्टेशन भी जांच के दायरे में...

मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति

Bihar Durga Puja 2026: बिहार में दुर्गापूजा 2026 को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पटना समेत सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ पूजा पंडालों, विसर्जन जुलूसों और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इस बार सुरक्

मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Durga Puja 2026: दुर्गापूजा को लेकर बिहार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पूजा पंडालों से लेकर मेले और विसर्जन जुलूस तक पुलिस की विशेष नजर रहेगी. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने पटना समेत सभी जिलों में 57 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की हैं. इनके अलावा करीब 20 हजार प्रशिक्षु सिपाही, 5100 गृहरक्षक और 10 डीएसपी भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे. अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती 24 अक्टूबर तक रहेगी.


पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी जिलों में डीएम और एसपी के संयुक्त आदेश से पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की भी तैनाती की जा रही है. राज्यभर की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए पुलिस मुख्यालय में स्टेट पुलिस कमांड सेंटर बनाया गया है. यह सेंटर 24 घंटे सक्रिय रहेगा और जिलों से मिलने वाली सूचनाओं पर नजर रखेगा.


केंद्रीय बलों की 11 कंपनियां भी तैनात

दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए अलग-अलग बलों की तैनाती की गई है. इसमें केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 11 कंपनियां शामिल हैं. इसके अलावा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 34 कंपनियां और दंगा निरोधी दस्ते की 12 कंपनियां भी तैनात की गई हैं.


पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया है. भीड़भाड़ वाले इलाकों, पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी. स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार पुलिस और प्रशासन को सुरक्षा इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है.


सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर

दुर्गापूजा के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों पर भी पुलिस नजर रखेगी. पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर के साथ जिलों के सोशल मीडिया सेल भी 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं.


पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक या अराजक प्रकृति की सामग्री और टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने या विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.


बिहार में 16,800 से ज्यादा प्रतिमाएं स्थापित

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, बिहार में पिछले कुछ वर्षों में हर साल औसतन 15 से 16 हजार प्रतिमाएं स्थापित होती रही हैं. वर्ष 2025 में करीब 15,500 प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं. इस साल यह संख्या बढ़कर 16,800 से अधिक हो गई है.


बड़ी संख्या में प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं. विसर्जन जुलूसों के लिए लाइसेंस जारी करने और उनके साथ पुलिस स्कॉर्ट की व्यवस्था करने को कहा गया है. संवेदनशील जुलूसों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी.


जुलूस के साथ लौटने तक तैनात रहेगी पुलिस

पुलिस प्रशासन ने निर्देश दिया है कि विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों के सुरक्षित लौटने तक पुलिस बल की तैनाती बनी रहे. विसर्जन मार्ग में पड़ने वाले दूसरे समुदायों के धार्मिक स्थलों के आसपास भी पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी.


नदियों और तालाबों में प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. प्रशासन को गोताखोरों और बचाव दलों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाई जा सके.