ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

पटना में शिक्षा दिवस समारोह का आयोजन, सीएम नीतीश के साथ कई मंत्री होंगे शामिल

PATNA : देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का आज यानी शुक्रवार को जन्मदिन है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कार

पटना में शिक्षा दिवस समारोह का आयोजन, सीएम नीतीश के साथ कई मंत्री होंगे शामिल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का आज यानी शुक्रवार को जन्मदिन है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में होगा। सीएम नीतीश के साथ वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर भी मौजूद रहेंगे। 



खास बात तो ये है कि आज छात्रों के बीच छात्रवृत्ति का भी वितरण किया जा सकता है। ये पहली बार नहीं है जब शिक्षा विभाग इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है बल्कि इसे हर साल आयोजित किया जाता है। सीएम नीतीश ने ट्वीट कर मौलाना अबुल कलाम आजाद को श्रद्धांजलि भी दी है। उन्होंने लिखा है, 'मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब की जयंती राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाई जाती है, उनका जीवन एवं देश के प्रति उनका महत्वपूर्ण योगदान हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।'



सीएम नीतीश कुमार मौलाना अबुल कलाम आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद कृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर बच्चों पर बच्चे तरह-तरह के प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 11 बजे से होगी। 


टैग्स