ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना में शौचालय की टंकी के अंदर डूबने से दो बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां शौचालय की टंकी में डूबने से दो मासूमों की जान चली गई. मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मचा है. घरवालों का रो-रोकर बुरा

FirstBihar
First Bihar
1 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां शौचालय की टंकी में डूबने से दो मासूमों की जान चली गई. मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मचा है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

घटना पटना जिले के बिहटा थाना इलाके की है. जहां कन्हौली गांव में में शौचालय की टंकी में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक एक नवनिर्मित मकान में शौचालय की टंकी खुली हुई थी. उसी में बच्चे जा गिरे. टंकी में पानी भरा था. जिसमें बच्चे डूब गए और उन्होंने दम तोड़ दिया. 

घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है. मृतक बच्चों की पहचान कन्हौली गांव के रहने वाले सुरेंद्र यादव की बेटी अमृता कुमारी (8) और श्रवण यादव की पुत्री छोटी कुमारी (7) के रूप में की गई है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sumit Kumar

FirstBihar संवाददाता