ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

पटना में संबित पात्रा के खिलाफ FIR, कांग्रेस नेता ने किया केस

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की मौत मामले में घिरते नजर आ रहे हैं. राजीव त्यागी की मौत के बाद सोशल मीडिय

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की मौत मामले में घिरते नजर आ रहे हैं. राजीव त्यागी की मौत के बाद सोशल  मीडिया  हुए संबित पात्रा के खिलाफ राजधानी पटना में एफआईआर दर्ज कराया गया है. कांग्रेस नेता की ओर से संबित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. एफआईआर में संबित पात्रा की तुरंत गिरफ्तारी की भी मांग की गई है.


पटना के रूपसपुर थाने में बीजेपी प्रवक्‍ता संबित पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. कांग्रेस प्रवक्‍ता राजीव त्यागी की मौत का जिम्मेदार बताते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष गुंजन पटेल ने यह मामला दर्ज कराया है. पुलिस में दर्ज शिकायत में गुंजन पटेल की ओर से कहा गया है कि टीवी डिबेट के दौरान संबित पात्रा की भाषा बेहद अमर्यादित और तनाव पैदा करने वाली होती है. ऐसे ही एक डिबेट के दौरान संबित पात्रा से अपमानित  राजीव त्यागी को इतना धक्‍का लगा कि उन्‍हें दिल का दौरा आया और उनकी मौत  हो गई। गुंजन पटले ने इस मामले में संबित पात्रा की तत्‍काल गिरफ़्तारी की मांग की है.


कांग्रेस के युवा नेता ने गुंजन पटेल ने संबित पात्रा पर टीवी डिबेट के जरिए देश में घृणा का माहौल बनाने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने संबित पात्रा की तत्‍काल गिरफ्तारी की मांग की है. आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने हजरतगंज कोतवाली में संबित पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. उन्होंने राजीव त्यागी की मौत के लिए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को जिम्मेदार बताया है.


उत्तर प्रदेश में दर्ज शिकायत में बीजेपी प्रवक्ता समेत न्यूज चैनल के सीईओ और ऐंकर को भी जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई है. तहरीर में कहा गया है कि बीजेपी प्रवक्ता ने राजीव पर अपमानजनक टिप्पणियां की, जिससे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई. आपको बता दें कि 12 अगस्त की शाम में कांग्रेस के राष्‍ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. इससे पहले वे एक निजी न्यूज चैनल के डिबेट कार्यक्रम में कांग्रेस के पक्ष में अपनी बात रख रहे थे.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMEET SINHA

FirstBihar संवाददाता